{"_id":"5d36e13b8ebc3e6cac64744f","slug":"pm-narendra-modi-instagram-post-a-very-special-child-friend-got-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने दफ्तर में नन्ही मेहमान से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर 'दोस्त' सुपरहिट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपने दफ्तर में नन्ही मेहमान से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर 'दोस्त' सुपरहिट
Tue, 23 Jul 2019 07:03 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 23 Jul 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट की एक तस्वीर में जिस बच्चे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं, वह भाजपा सांसद सत्यनारायण जटिया की पोती है। बच्ची अपने माता-पिता और दादा के साथ पीएम मोदी के दफ्तर पहुंची थी। इस दौरान पीएम मोदी उसे प्यार से अपनी गोद में लिए हुए थे और उसके साथ खेल रहे थे। इंस्टाग्राम पर इसके साथ ही अनुमानों का दौर शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर आज इस तस्वीर ने सभी को कयास लगाने के लिए मजबूर कर दिया था। दरअसल पीएम मोदी ने यह तस्वीर साझा कर पहले लिखा था, 'आज संसद में मुझसे मिलने के लिए एक बहुत ही खास दोस्त आया।' इसके बाद सभी को यही जानना था कि आखिर यह नन्हा मेहमान है कौन?
विज्ञापन
The child that Prime Minister Modi is seen playing with in his Instagram post is the grand-daughter* of BJP MP Satyanarayan Jatiya. https://t.co/hHwQDCzqYm
— ANI (@ANI) July 23, 2019
पीएम मोदी के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई लोगों का तुरंत रिएक्शन सामने आने लगे थे। खास बात यह है कि लोग तुरंत इस तस्वीर को मीम बनाकर वायरल करने लगे। बहरहाल पीएम मोदी ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसका खुलासा हो गया है।
Credit @Amrita_pandey1 🙏 pic.twitter.com/kDamWaFyxa
— vanshaj bhardwaj 🇮🇳 (@iamvanshaj) July 23, 2019
— Pranjul Sharma (@Pranjultweet) July 23, 2019
बता दें कि पीएम मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। निजी जीवन से जुड़ी जानकारी और फोटो भी वे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। अब देखना है कि क्या पीएम मोदी लोगों के सवालों का जवाब देते हैं या सोशल मीडिया पर सनसनी बने इस नन्हे मेहमान की पहचान गुप्त रहती है।