फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra modi in rajya sabha congress accused aap corruption both accused bjp talks about mulayam singh

PM Modi: 'AAP की शिकायत कांग्रेस करे, कार्रवाई हो तो गाली मोदी खाए', पीएम का तंज; मुलायम का बयान भी याद दिलाया

Wed, 03 Jul 2024 02:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 03 Jul 2024 02:29 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा 'अब आप और कांग्रेस साथी बन गए हैं। हिम्मत है तो आप वाले कांग्रेस पार्टी से जवाब मांगें। कांग्रेस देश को बताए कि कांग्रेस ने प्रेस वार्ता करके आप के घोटालों के जो इतने सारे सबूत देश के सामने रखे थे, वो सच्चे थे या झूठे थे?'

विज्ञापन
PM narendra modi in rajya sabha congress accused aap corruption both accused bjp talks about mulayam singh
राज्यसभा में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'जांच एजेंसियों पर आरोप लगाए गए हैं। कहा गया कि केंद्र सरकार, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। शराब घोटाला करे AAP, भ्रष्टाचार करे AAP, बच्चों के क्लासरूम बनाने में घोटाले करे AAP, पानी में घोटाला करे AAP...AAP की शिकायत करे कांग्रेस और उसे कोर्ट तक घसीटे, लेकिन कार्रवाई हो तो गाली मोदी को दें।' पीएम मोदी ने कहा अब आप और कांग्रेस साथी बन गए हैं। हिम्मत है तो आप वाले कांग्रेस पार्टी से जवाब मांगें। कांग्रेस देश को बताए कि कांग्रेस ने प्रेस वार्ता करके आप के घोटालों के जो इतने सारे सबूत देश के सामने रखे थे, वो सच्चे थे या झूठे थे?'
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने मुलायम सिंह यादव के बयान का किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर अपने शासन के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के एक बयान का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा '2013 में एक बयान दिया गया था कि कांग्रेस से लड़ना आसान नहीं है, जेल में डाल देगी, सीबीआई पीछे लगा देगी। कांग्रेस, सीबीआई और आयकर विभाग का डर दिखाकर समर्थन लेती है। यह बयान स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का है। मैं यहां सदन के सदस्य रामगोपाल यादव से पूछना चाहता हूं कि क्या मुलायम सिंह यादव कभी झूठ बोलते थे? मैं रामगोपाल यादव को कहना चाहता हूं कि वे भतीजे को भी याद दिला दें कि भतीजे के राजनीति में कदम रखते ही सीबीआई का फंदा लगाने वाले कौन थे? ये भी भतीजे को याद दिला दें।'
विज्ञापन


सीबीआई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को भी किया याद
प्रधानमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस ने राजनीतिक सौदेबाजी के लिए कई पार्टियों के खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल किया। ये उनके ही कामरेड प्रकाश करात ने कहा था। एक और महत्वपूर्ण बयान मैं पढ़ता हूं कि सीबीआई, पिंजरे में बंद तोता है, जो मालिक की आवाज पर बोलता है, ये किसी राजनीतिक व्यक्ति का बयान नहीं है, ये हमारे देश की सुप्रीम कोर्ट ने यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान कहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'हमने केंद्रीय एजेंसियों को कार्रवाई की खुली छूट दी'
प्रधानमंत्री ने कहा 'मैं बिना लाग-लपेट के कह रहा हूं, हमने एजेंसियों को भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट दे रखी है। वो ईमानदारी से काम करे। कोई भी भ्रष्टाचारी बच नहीं पाएगा, ये मोदी की गारंटी है। ये लोग एक मंच पर जांच एजेंसियों के खिलाफ आरोप लगाते हैं। दिल्ली में ईडी-सीबीआई की कार्रवाई पर हाय तौबा करते हैं, लेकिन कांग्रेस के शहजादे केरल में सीएम के खिलाफ, जबकि उनकी पार्टी कांग्रेस की सहयोगी है, केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने और उन्हें जेल भेजने की मांग करते हैं।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed