फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi hold meeting with chief ministers on Covid19 situation Today Know Latest News Update

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन!: पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, देश में कोविड-19 की स्थिति पर होगी चर्चा

Wed, 27 Apr 2022 05:05 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 Apr 2022 05:05 AM IST
सार

COVID-19 Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 संबंधी स्थिति पर आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बातचीत करेंगे और कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi hold meeting with chief ministers on Covid19 situation Today Know Latest News Update
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर आज विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि "वह बुधवार दोपहर 12 बजे राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे और कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे।"

विज्ञापन


इससे पहले पीएमओ ने बताया कि इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण एक प्रेजेंटेशन देंगे। देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण और मौतें फिर से बढ़ने लगी हैं। रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया था कि कोविड से जुड़ी सावधानियों का पालन करते रहें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इस बैठक में पीएम मोदी के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और उनके मंत्रालय से संबंधित अधिकारियों के भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है।

बता दें कि मंगलवार को एक दिन में देश में कोविड-19 के 2,483 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,62,569 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,636 रह गई है।

पांच से 12 साल तक के बच्चों को लगेंगे कोर्बेवैक्स-कोवाक्सिन के टीके
भारत के दवा नियामक ने 12 साल तक के बच्चों के लिए कोविड-19 के दो टीकों का आपात इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने बायोलॉजिकल-ई के टीके कोर्बेवैक्स को 5 से 12 साल और भारत बायोटेक के कोवाक्सिन को 6 से 12 साल तक के बच्चों के लिए मंजूरी दे दी।

वहीं, डीसीजीआई ने 12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए जाइडस कैडिला की दो खुराक वाली कोविड वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है। जायकोव-डी की यह दोनों खुराकें 0 और 28 दिनों पर दी जाएंगी। पहले जायकोव-डी की तीन खुराकें दी जाती थीं।

केंद्रीय दवा गुणवत्ता नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के बाद डीसीजीआई ने यह मंजूरी दी है। समिति ने पिछले सप्ताह आपात मंजूरी की मांग के बारे में कोर्बेवैक्स व कोवाक्सिन के आवेदनों पर विचार किया था। 


अभी 12 साल से बड़े बच्चों को लग रहा टीका
वर्तमान में कोर्बेवैक्स टीके का इस्तेमाल 12 से 14 साल के बच्चों के लिए किया जा रहा है। कोवाक्सिन को 24 दिसंबर, 2021 को 12 से 18 साल के किशोरों पर आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी। भारत में 12 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए टीकाकरण की शुरुआत 16 मार्च को हुई थी।

बड़ों से 1.7 गुना ज्यादा एंटीबॉडी

  • भारत बायोटेक का दावा है, दूसरे व तीसरे चरण के अध्ययन में कोवाक्सिन दो से 18 साल तक के बच्चों व किशोरों के लिए सुरक्षित पाई गई है।
  • वयस्कों के मुकाबले बच्चों में इस टीके से 1.7 गुना ज्यादा एंटीबॉडी बनती है। बच्चों पर टीके का कोई भी गंभीर विपरीत प्रभाव नहीं दिखा।


70 फीसदी तीसरी लहर में संक्रमित नहीं हुए अतिरिक्त खुराक लेने वाले
कोरोना टीके की अतिरिक्त खुराक लेने वाले 70 फीसदी लोग तीसरी लहर के दौरान संक्रमित नहीं हुए। 6 हजार लोगों पर हुए अध्ययन में यह नतीजा सामने आया है। कोरोना पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के टास्क फोर्स के सह अध्यक्ष डॉ. राजीव जयदेवन के नेतृत्व में हुए अध्ययन में यह भी सामने आया कि अतिरिक्त खुराक नहीं लेने वाले 45 फीसदी लोग फिर से संक्रमित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed