फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi hints at more action to unearth black money

30 दिसंबर के बाद काले धन के खिलाफ होगी और सख्ती, बेईमानों का होगी पूरा हिसाब: मोदी

Sat, 12 Nov 2016 11:16 PM IST
एजेंसी/ कोबे (जापान) 
एजेंसी/ कोबे (जापान)  Updated Sat, 12 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi hints at more action to unearth black money
नरेंद्र मोदी

भूकंप के देश जापान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक और ठोस घोषणा कर कालाधन रखने वालों को जबर्दस्त झटका दिया है। उन्होंने कहा कि जिनके पास बेहिसाब धन है, उनसे आजादी के बाद से अब तक का हिसाब लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि सरकार 30 दिसंबर के बाद काले धन के खिलाफ कुछ और ठोस कदम उठा सकती है।

विज्ञापन


जापान में अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आजादी के बाद से अब तक के रिकॉर्ड खंगालेगी और बेहिसाब धन रखने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बड़े नोटों का चलन खत्म करने का स्वागत करने वाली भारतीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, ‘यह बहुत बड़ा स्वच्छता अभियान है, न कि किसी को असुविधा देने का अभियान। देश के गरीबों ने अमीरी दिखाई।
विज्ञापन

 

मैं एक बार फिर एलान करता हूं

PM Narendra Modi hints at more action to unearth black money
पीएम मोदी - फोटो : PTI

​मैं एक बार फिर एलान करता हूं कि इस बात की कोई गारंटी नहीं कि इस योजना (30 दिसंबर) के बाद काले धन के खिलाफ कोई नया अभियान नहीं चलेगा। लेकिन ईमानदार लोगों को कोई दिक्कत नहीं आएगी।’ तीन दिवसीय जापान यात्रा के बाद प्रधानमंत्री देर रात स्वदेश लौट आए।  

उन्होंने विपक्ष पर हमले करते हुए कहा, ‘इस योजना से बौखलाए कुछ लोग मेरे खिलाफ जनता को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। मैं एक बार फिर दोहराता हूं कि सरकार ईमानदार लोगों की सुरक्षा का हरसंभव प्रयास करेगी। लेकिन बेईमान होशियार रहें, मैं आपसे पाई-पाई का हिसाब लूंगा। उन लोगों को भी अपना कालाधन सफेद करने का मौका दिया गया था।

इसके बाद भी आपका लगता है कि सब कुछ सामान्य हो जाएगा तो मेरी कोई गलती नहीं होगी। 30 दिसंबर के बाद भी आप समझते हैं कि कोई कार्रवाई नहीं होगी तो इस बात की कोई गारंटी नहीं कि आपको दंडित करने (ठिकाने लगाने के लिए) के लिए कोई नया कदम नहीं उठाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘दुनिया बदल चुकी है। मैंने आपको वक्त दिया। अब यह आपके ऊपर है कि आप अपने बच्चों के भविष्य का ख्याल रखते हैं या नहीं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed