फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi has sanctioned the procurement of 1 lakh Portable Oxygen Concentrators from PM Cares Fund

कोरोना संकट : प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम केयर्स फंड से एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर खरीदने की मंजूरी दी

Wed, 28 Apr 2021 07:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 28 Apr 2021 07:01 PM IST
सार

पीएम मोदी ने निर्देश दिया है कि इन ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर को जल्द से जल्द खरीद लिया जाना चाहिए और अधिक मांग वाले राज्यों तक पहुंचाना चाहिए

विज्ञापन
PM Narendra Modi has sanctioned the procurement of 1 lakh Portable Oxygen Concentrators from PM Cares Fund
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पीएम केयर्स फंड से 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर खरीदने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने निर्देश दिया कि इन ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर को जल्द से जल्द खरीद लिया जाना चाहिए और अधिक मांग वाले राज्यों तक पहुंचाना चाहिए। इसके अलावा पीएम केयर्स फंड के तहत ही 500 नए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट की भी मंजूरी दी गई है। बता दें कि इससे पहले भी पीएम केयर्स फंड के तहत 713 पीएसए प्लांटों को मंजूरी दी गई थी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात राहत कोष (पीएम केयर्स) से एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन सांद्रक खरीदेगी और देश के विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य केंद्रों में 500 पीएसए (प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन) चिकित्सीय ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना करेगी। उन्होंने कहा कि इससे जिला मुख्यालयों और टू टीयर शहरों में ऑक्सीजन की उपलब्धता बेहतर होगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि ऑक्सीजन सांद्रक और पीएसए संयंत्रों से मांग वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की आपूर्ति तेज होगी। यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में कोविड-19 प्रबंधन के लिए तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर करने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि इन ऑक्सीजन सांद्रकों को जल्द से जल्द खरीदा जाए और जिन राज्यों में कोविड-19 के मामले सबसे अधिक हैं उन्हें इनकी आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सरकार पीएम केयर्स फंड से ऐसे ही 713 पीएसए संयंत्रों की स्थापना को मंजूरी दे चुकी है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन सांद्रक खरीदे जाएंगे, साथ ही 500 और पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र की स्थापना को पीएम केयर्स कोष से मंजूरी दी गई है। इससे जिला मुख्यालयों और टीयर-2 के शहरों में ऑक्सीजन की उपलब्धता बेहतर होगी।

इन 500 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा विकसित घरेलू प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण और घरेलू निर्माताओं द्वारा की जाएगी। ज्ञात हो कि देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग तेजी से बढ़ी है। बयान के मुताबिक इस तरह से अपने स्तर पर ऑक्सीजन उत्पादन सुविधा से इन अस्पतालों और जिले की दिन-प्रतिदिन की मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरतें पूरी हो सकेंगी।


उल्लेखनीय है कि 27 मार्च 2020 को कोविड-19 महामारी जैसी किसी भी तरह की आपातकालीन या संकट की स्थिति से निपटने के प्राथमिक उद्देश्य से एक समर्पित राष्ट्रीय निधि की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए और उससे प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए आपात स्थितियों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) के नाम से एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed