फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra modi has agreed to visit poll bound Karnataka at least once a month Yediyurappa

Karnataka: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कसी कमर, येदियुरप्पा बोले- हर महीने एक बार जरूर आएंगे पीएम मोदी

Sat, 27 Aug 2022 06:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 27 Aug 2022 06:37 PM IST
सार

येदियुरप्पा ने कहा, मैंने पीएम मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कर्नाटक की राजनीतिक स्थिति के बारे में जानने की कोशिश की। मैंने प्रधानमंत्री से राज्य का बार-बार दौरा करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
PM narendra modi has agreed to visit poll bound Karnataka at least once a month Yediyurappa
पीएम मोदी और बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के वयोवृद्ध नेता बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक का महीने में कम से कम एक बार दौरा करने के उनके अनुरोध पर सहमति जताई है, जहां पार्टी का लक्ष्य 2023 के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर सत्ता में वापस आने का है। 
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने नई दिल्ली आए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में वापस आने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। 
विज्ञापन

 
'140 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में वापस आएंगे'
येदियुरप्पा ने कहा, मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कर्नाटक की राजनीतिक स्थिति के बारे में जानने की कोशिश की। मैंने प्रधानमंत्री से राज्य का बार-बार दौरा करने का अनुरोध किया है और उन्हें आश्वासन दिया है कि भाजपा भारी जीत हासिल करेगी। 140 से ज्यादा सीटों (कुल 224 में से) के साथ सत्ता में वापस आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2 सिंतबर को मंगलुरु में बड़े कार्यक्रम की योजना
नई दिल्ली से लौटने के बाद यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कि प्रधानमंत्री 2 सितंबर को मंगलुरु जा रहे हैं और वहां लाखों लोगों  को इकट्ठा करने के लिए एक बड़े कार्यक्रम की योजना है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा करने पर सहमत हुए पीएम मोदी
उन्होंने आगे कहा, मैंने मोदी जी से महीने में कम से कम एक बार राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा करने का अनुरोध किया है, और वह इसके लिए सहमत हो गए हैं। मैंने इस संबंध में नड्डा से भी बात की है। हम पार्टी को मजबूत करेंगे और सभी प्रयास करेंगे। हाल ही में पार्टी के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल होने के बाद येदियुरप्पा की राष्ट्रीय राजधानी की यह पहली यात्रा थी। 

भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकती कोई ताकत
येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य के नेता पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से अगले कुछ दिनों में राज्यभर में दौरे शुरू करेंगे, कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में वापस आने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा, हमें विश्वास है कि लोग हमें आशीर्वाद देंगे..कांग्रेस सत्ता में आने का सपना देख रही है, लेकिन हम उन्हें मौका नहीं देंगे और भाजपा सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।  

ठेकेदार संघ के आरोपों पर कही ये बात
येदियुरप्पा ने सार्वजनिक कार्यों ठेकेदारों के संघ द्वारा मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ लगाए गए 40 प्रतिशत कमीशन के आरोप पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, कुछ मूर्ख किसी के प्रभाव में इस तरह के झूठे आरोप लगा रहे हैं, यह सच नहीं हो सकता। उन्होंने लोकायुक्त के पास जाने दें। इसकी जांच करवाएं, हमें कोई आपत्ति नहीं है। 


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सिद्धारमैया जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। हम विधानसभा में इसका (आरोपों का) जवाब देंगे। इसका कोई असर नहीं होगा, लोग जानते हैं कि ये झूठे आरोप हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed