Gujarat Election: लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए जामनगर में कार से उतरे पीएम मोदी, देखें वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने गृह राज्य के दौरे पर हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपनी कार से उतरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के विधानसभा चुनाव साल के अंत में होने हैं। इससे पहले सभी दलों के शीर्ष नेताओं के लगातार राज्य के दौरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने गृह राज्य के दौरे पर हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपनी कार से उतरे। प्रधानमंत्री सोमवार की शाम गुजरात के जामनगर में लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपनी कार से उतरे।
#WATCH | PM Narendra Modi got down from his car to accept people’s greetings in Jamnagar, Gujarat earlier this evening. pic.twitter.com/t7iLTOs3eK
विज्ञापन
— ANI (@ANI) October 10, 2022
नाम लिए बगैर पूर्व प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी रविवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम लिए बगैर कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने तत्कालीन रियासतों के विलय के सभी मुद्दों का हल कर दिया था लेकिन कश्मीर का जिम्मा एक व्यक्ति के पास था और वह मुद्दा अनसुलझा ही रह गया।
कश्मीर की समस्या का समाधान कर पटेल को दी श्रद्धांजलि : मोदी
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि मैं सरदार साहब के नक्शे कदम पर चलता हूं, तो मुझ में स पटेल की भूमि के मूल्य हैं और यही कारण है कि मैंने कश्मीर की समस्या का समाधान किया और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।
'भरूच की संतानों ने बढ़ाया देश का गौरव '
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी भरूच जिले के आमोद में रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, जब भी हम भारत के इतिहास को पढ़ते हैं और भविष्य की बात करते हैं तो भरूच की चर्चा हमेशा गर्व के साथ होती है। इस धरती ने ऐसी अनेकों संतानों को जन्म दिया है जिन्होंने अपने काम से देश का गौरव बढ़ाया है।