फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Diwas 16 December : PM Narendra Modi Glowing The Golden Victory Torch On Vijay Diwas Live updates India Pakistan 1971 war

Vijay Diwas: 50 साल पहले पाक ने टेके थे घुटने: 'विजय दिवस' पर वॉर मेमोरियल में पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 16 Dec 2020 09:54 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 16 Dec 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Vijay Diwas 16 December : PM Narendra Modi Glowing The Golden Victory Torch On Vijay Diwas Live updates India Pakistan 1971 war
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूरा होने के अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल की अमर ज्योति से ‘स्वर्णिम विजय मशाल’ को प्रज्ज्वलित उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में रवाना किया।

विज्ञापन


विजय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) विपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुख उपस्थित थे। साथ ही पीएम मोदी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ थलसेना प्रमुख एमएम नरवणे, वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने भी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।  
विज्ञापन

मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर लगातार जलती रहने वाली ज्योति से चार विजय मशाल प्रज्ज्वलित कीं और उन्हें 1971 के युद्ध के परमवीर चक्र और महावीर चक्र विजेताओं के गांवों सहित देश के विभिन्न भागों के लिए रवाना किया। इन विजेताओं के गांवों के अलावा 1971 के युद्ध स्थलों की मिट्टी को नई दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में लाया जाएगा।

वहीं, रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर 'स्वर्णिम विजय वर्ष' के लिए लोगो का अनावरण किया। उन्होंने इस युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 

गौरतलब है कि 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन पाकिस्तान के खिलाफ 1971 में भारत को जीत मिली थी और एक देश के रूप में बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed