फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi get life threat, 7 assassination plots over the years

6 साल में सात बार मिल चुकी है पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी

Sat, 13 Oct 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Oct 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi get life threat, 7 assassination plots over the years
नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को खतरा है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर को धमकी भरा ई-मेल मिला है। जिसमें प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस ई-मेल के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यह पहली बार नहीं है जब पीएम को मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले भी कई बार उन्हें ऐसी धमकियां मिलती रही हैं। 

विज्ञापन


माओवादियों द्वारा राजीव गांधी की तरह पीएम को मारने की साजिश रचने का खुलासा होने के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इतनी सख्त की खुद उनके मंत्री उनके समीप नहीं जा सकते हैं। आज हम आपको उन मामलों के बारे में बताते हैं जब गुजरात के मुख्यमंत्री या देश के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्हें मारने की ऐसी धमकियां दी गईं।
विज्ञापन


1. अक्टूबर, 2013- 27 अक्टूबर, 2013 को पटना में मोदी की हुंकार रैली के दौरान 6 लोगों की मौत और बहुत से लोग घायल हो गए थे। मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उन्होंने जनता से हर कीमत पर शांति बनाए रखने के लिए कहा था। गांधी मैदान में 9 बम लगाए गए थे। इन्हें सिमी आतंकियों के छात्र समूह ने प्लांट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. मई, 2015- पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पैतृक गांव में पीएम मोदी की रैली से पहले वाट्सऐप मैसेज पर उनके स्टेज को जलाने की धमकी दी थी। वह भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर वहां रैली करने वाले थे। इस मैसेज की वजह से खुफिया विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

3. फरवरी, 2017- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि मऊ जिले में होने वाली पीएम मोदी की रैली के दौरान उन्हें जान का खतरा है। एएसपी आरके सिंह के अनुसार, हरेन पांड्या मामले के आरोपी रसूल पति और उसके साथियों ने पीएम के काफिले को रॉकेट लांचर और विस्फोटक से उड़ाने की योजना बनाई है।

4. जून, 2017- केरल के डीजीपी टीपी सेनकुमार ने दावा कि पीएम नोदी को आतंकियों से खतरा है। वह कोच्चि में नई मेट्रो रेल का उद्घाटन करने के लिए जाने वाले थे। जब उनसे पूछा गया कि आतंकियों ने क्या धमकी दी है तो उन्होंने इसके बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया था।

5. जून, 2018- पुणे पुलिस ने दावा किया कि माओवादी पीएम मोदी को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं। दिल्ली में रहने वाले रोना विल्सन के घर से एक पत्र मिला था। जिसमें पीएम को राजीव गांधी की तरह मारने की योजना बनाई गई थी। विल्सन को माओवादियों के साथ रिश्ता होने की वजह से गिरफ्तार किया गया था।

6. अप्रैल 2018- 50 साल के एक शख्स ने पुलिस को फोन करके बताया था कि वह पीएम मोदी को जान से मारने वाला है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया था। उसने कार डीलर प्रकाश से कहा था कि वह मोदी को मारने वाला है।


7. जून, 2018- नदीम खान नाम के शख्स ने अपने फेसबुक पर लिखा था कि मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं। केवल इतना ही नहीं उसने फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा तक लिखा था। सोशल मीडिया पर पीएम को धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed