{"_id":"5d17cf138ebc3e3c7c22c051","slug":"pm-narendra-modi-first-mann-ki-baat-program-central-government-after-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीए-2 सरकार में आज पहली बार 'मन की बात' करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनडीए-2 सरकार में आज पहली बार 'मन की बात' करेंगे पीएम मोदी
Sun, 30 Jun 2019 02:20 AM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी करेंगे मन की बात
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' करेंगे। नई सरकार में यह उनका पहला 'मन की बात' कार्यक्रम होगा। चार महीने बाद वह इस कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से मुखातिब होंगे। देशभर में भाजपा बूथ स्तर के कार्यालय में पीएम मोदी के इस संबोधन का लाइव प्रसारण होगा। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह द्वारका के ककरोला स्टेडियम में इस कार्यक्रम को सुनेंगे।
विज्ञापन
पिछली बार यह कार्यक्रम 24 फरवरी को प्रसारित किया गया था, जिसमें पीएम मोदी ने लोकसभा चुनावों को लेकर यह कार्यक्रम स्थगित किए जाने की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने सत्ता में वापसी का आश्वासन देते हुए मई के अंतिम सप्ताह से एक बार फिर कार्यक्रम शुरू करने की बात कही थी।
विज्ञापन
मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन पूरी ताकत के साथ सत्ता में वापस आया है। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटा है और 30 मई को नरेंद्र मोदी ने दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। अपने पहले शासनकाल में पीएम मोदी ने 53 बार मासिक कार्यक्रम के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया था।
विज्ञापन
अंतिम प्रोग्राम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रोग्राम को कुछ समय के लिए रोक रहे हैं। अब पीएम मोदी ने ट्वीट कर मन की बात कार्यक्रम के दोबारा शुरू होने की घोषणा की। पीएम मोदी ने लिखा कि सकारात्मकता की शक्ति और 130 करोड़ भारतीयों की ताकत का जश्न मनाने चार महीने बाद मन की बात एक बार फिर वापस आ रहा है।