फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi continues to be the most admired world leader in approval rating among global leaders

उपलब्धि: अप्रूवल रेटिंग में टॉप पर पहुंचे पीएम मोदी, बाइडन और बोरिस जॉनसन को भी छोड़ा पीछे 

Sat, 06 Nov 2021 07:46 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 06 Nov 2021 07:46 PM IST
सार

Global Leader approval rating: पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 फीसदी है, जोकि 13 वैश्विक नेताओं में सबसे अधिक है। पीएम मोदी ने विश्व के जिन नेताओं को पीछे छोड़ा है, उनमें बाइडेन, जॉनसन, के अलावा जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, कनाडा के प्रधामंत्री जस्टिन ट्रूडो समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi continues to be the most admired world leader in approval rating among global leaders
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दुनिया भर में अपना लोहा मनवाया है। पीएम मोदी की लोकप्रियता केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया में है। अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री मोदी की बादशाहत बरकरार है। वह शीर्ष पर बने हुए हैं। इस मामले में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी पीछे छोड़ दिया है। पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 फीसदी है, जोकि 13 वैश्विक नेताओं में सबसे अधिक है। पीएम मोदी ने विश्व के जिन नेताओं को पीछे छोड़ा है, उनमें बाइडेन, जॉनसन, के अलावा जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, कनाडा के प्रधामंत्री जस्टिन ट्रूडो समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया साइड कू एप पर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन

 

Koo App

विज्ञापन

PM #NarendraModi ji continues to be the most admired world leader.

विज्ञापन


With an approval rating of 70% he once again leads among global leaders

https://morningconsult.com/form/global-leader-approval/

View attached image

- Piyush Goyal (@piyushgoyal) 6 Nov 2021


किसको कितनी मिली अप्रूवल रेटिंग
  • नरेंद्र मोदी (भारत): 70 फीसदी
  • एंड्रेस ओब्राडोर (मैक्सिको): 66 फीसदी
  • मारियो ड्रैगी (इटली): 58 फीसदी
  • एंजेला मर्केल (जर्मनी): 54 फीसदी
  • स्कॉट मॉरिसन (ऑस्ट्रेलिया): 47 फीसदी
  • जो बाइडन (अमेरिका): 44 फीसदी
  • जस्टिन ट्रूडो (कनाडा): 43 फीसदी
  • फुमियो किशिदा (जापान): 42 फीसदी
  • मून जे-इन (दक्षिण कोरिया): 41 फीसदी
  • बोरिस जॉनसन (ब्रिटेन) : 40 फीसदी
  • पेड्रो सांचेज (स्पेन): 37 फीसदी
  • इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस) : 36 फीसदी
  • जेर बोल्सोनैरो (ब्राजील) : 35 फीसदी


ऐसे तय होती है अप्रूवल-डिसअप्रूवल रेटिंग
मॉर्निंग कंसल्ट अप्रूवल और डिसअप्रूवल रेटिंग हर देश के बालिग लोगों से इंटरव्यू के आधार पर तय करता है। इस आंकड़े को तैयार करने के लिए मॉर्निंग कंसल्ट ने भारत में करीब 2,126  का ऑनलाइन इंटरव्यू किया था, जिसके आधार पर आंकड़े जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed