फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi congratulates Yogi Adityanath and bjp workers on UP nagar nikay chunav result

PM मोदी ने योगी की थपथपाई पीठ, बोले- एक बार फिर विकास की जीत हुई

Sat, 02 Dec 2017 06:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 02 Dec 2017 06:53 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi congratulates Yogi Adityanath and bjp workers on UP nagar nikay chunav result
फाइल फोटो

यूपी नगर निकाय चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर एक तरफ पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ये जीत हमें जन कल्याण की दिशा में और अधिक मेहनत  करने के लिए प्रेरित करेगी।

विज्ञापन


स्मृति का तंज- सवाल तो पूछना सीख ही गए राहुल गांधी
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट में लिखा, "विकास की इस देश में फिर एक बार जीत हुई। उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में भव्य जीत के लिए प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं। यह जीत हमें जन कल्याण की दिशा में और अधिक मेहनत  करने के लिए प्रेरित करेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 


UP Results: खुल गया EVM का पिटारा, जानिए कौन जीता-कौन हारा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह जीत हर प्रदेशवासी की पीएम मोदी के केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा की प्रदेश सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और विकासशील शासन में अटूट विश्वास की जीत है। मैं प्रदेश की जनता को भाजपा में निरंतर विश्वास प्रकट कर विजयश्री प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।
 

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये चुनाव परिणाम उन लोगों के लिए आंखें खोलने वाला है जो गुजरात चुनाव को लेकर नकारात्मक टिप्पणी कर रहे थे। इस जीत से हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया और कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय दिया। उन्होंने जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed