फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Congratulates Pakistan Shehbaz Sharif after he takes oath as Prime Minister news and updates

फिर बढ़ाया दोस्ती का हाथ!: पीएम मोदी ने पाकिस्तान का प्रधानमंत्री चुने जाने पर शहबाज शरीफ को दी बधाई, देखें

Tue, 05 Mar 2024 10:03 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 05 Mar 2024 10:03 AM IST
सार

शहबाज शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वह 2022 के बाद दूसरी बार देश की बागडोर संभालेंगे। शहबाज ने दूसरी बार ऐसे समय में पाकिस्तान की बागडोर संभाली है, जब देश आर्थिक बदहाली का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Congratulates Pakistan Shehbaz Sharif after he takes oath as Prime Minister news and updates
पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ को दी बधाई। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ को बधाई दी है। उन्होंने एक बार फिर भारत की तरफ से दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए एक्स पर शहबाज को बधाई संदेश दिया। पीएम मोदी ने लिखा, "शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई।"
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहबाज शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वह 2022 के बाद दूसरी बार देश की बागडोर संभालेंगे। शहबाज ने दूसरी बार ऐसे समय में पाकिस्तान की बागडोर संभाली है, जब देश आर्थिक बदहाली का सामना कर रहा है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने राष्ट्रपति भवन ‘ऐवान-ए-सद्र’ में आयोजित एक समारोह में 72 वर्षीय शहबाज को पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


बता दें कि संसद भंग होने से पहले शहबाज शरीफ ने अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। अब आम चुनाव के बाद उनकी पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने गठबंधन बना लिया। इस गठबंधन की तरफ से संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर शहबाज शरीफ (72) का नाम आगे किया गया। 336 सदस्यीय सदन में गठबंधन को 201 वोट मिले थे, जो सदन का नेता बनने के लिए आवश्यक मतों से 32 अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उनके प्रतिद्वंद्वी उमर अयूब खान को 92 वोट मिले। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार एयाज सादिक ने नतीजों की घोषणा करते हुए शहबाज को पाकिस्तान का 24वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed