पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मंत्रिमंडल से की बात, शाह और राजनाथ भी रहे साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद मंत्रिमंडल की बैठक भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।
Prime Minister Narendra Modi chairs a meeting of Council of Ministers via video conferencing. Union Home Minister Amit Shah & Defence Minister Rajnath Singh also present. pic.twitter.com/BposTFEIOS
— ANI (@ANI) April 6, 2020विज्ञापन
देश के इतिहास में यह संभवत: पहली बार है जब मंत्रिपरिषद या मंत्रिमंडल की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की जा रही है। बैठकों में कोविड-19 के प्रकोप और 21 दिन के लॉकडाउन पर चर्चा किए जाने की संभावना है।