{"_id":"5834d6eb4f1c1b462413b9fc","slug":"pm-narendra-modi-can-speak-at-pop-concerts-why-not-in-parliament-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब हम लोकसभा में बोलेंगे तब पीएम हो जाएंगे और भावुक: राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जब हम लोकसभा में बोलेंगे तब पीएम हो जाएंगे और भावुक: राहुल गांधी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2016 05:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावुक होने पर कहा कि जब हम लोकसभा में बोलेंगे तब वह और भावुक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के मुद्दे पर पीएम मोदी को संसद में बयान देना चाहिए।
राहुल ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री को संसद आने की जरूरत क्या है। वह तो आजकल दूसरे लेवल पर हैं। वह तो अब अपने मंत्रियों से संवाद करने की जरूरत ही नहीं समझते।'
गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया था। इसमें वह भावुक हो गए थे। संसद भवन परिसर में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि अगर पीएम टीवी पर, पॉप कंसर्ट में बोल सकते हैं, तो उन्हें नोटबंदी पर संसद में बोलने से क्या परेशानी है?
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने भी मंगलवार को पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने मोदी के भावुक होने पर कहा कि पीएम नहीं, देश रो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के पास हंसने और रोने की कला है। उन्होंने कहा कि देश में अघोषित इमर्जेंसी लगाने से पहले क्या पीएम मोदी ने किसी से पूछा था?
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अगर यह कह रहे हैं कि देश की 86 फीसदी करंसी कालाधन है, तो यह बयान बहुत ही शर्मनाक है।