फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi call to CM MK Stalin inquire about the floods in Southern Tamil Nadu PMO high level meeting

Tamil Nadu: पीएम मोदी ने स्टालिन से फोन पर की बात, PMO ने बाढ़ प्रभावित राज्य में राहत कार्यों का लिया जायजा

Sun, 24 Dec 2023 09:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 24 Dec 2023 09:29 PM IST
सार

Tamil Nadu: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात मिचौंग के तुरंत बाद तमिलनाडु में आई अभूतपूर्व बाढ़ के बारे में जानकारी लेने के लिए उन्हें फोन किया है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi call to CM MK Stalin inquire about the floods in Southern Tamil Nadu PMO high level meeting
नरेंद्र मोदी, एमके स्टालिन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बात की और मिचौंग के तुरंत बाद राज्य में आई अभूतपूर्व बाढ़ के बारे में जानकारी ली। स्टालिन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन

एक्स पर मुख्यमंत्री स्टालिन ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री स्टालिन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात मिचौंग के तुरंत बाद तमिलनाडु में आई अभूतपूर्व बाढ़ के बारे में जानकारी लेने के लिए उन्हें फोन किया। स्टालिन ने कहा, हमने संसाधनों की कमी के बावजूद राज्य सरकार द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर बचाव और राहत प्रयासों के बारे में उन्हें बताया और केंद्र सरकार से तत्काल वित्तीय सहायता मांगी है। 

स्टालिन ने कहा, प्रधानमंत्री ने इन दोनों आपदाओं से निपटने के लिए केंद्र सरकार के समर्थन का आश्वासन दिया है और बताया है कि उन्होंने बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को नियुक्त किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ ने की उच्च स्तरीय बैठक
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने तमिलनाडु में बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान राज्य की मदद के लिए विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। 

विज्ञापन

अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम के दौरे पर भी चर्चा
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीएमओ के अधिकारियों ने राज्य में राहत और पुनर्वास उपायों पर चर्चा के लिए तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की तैनाती और जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर सहित सशस्त्र बलों की मदद पर भी चर्चा हुई। बैठक में नुकसान का आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम के दौरे पर भी चर्चा की गई। 
  
हाल के दिनों में हुई भारी बारिश और जलभराव ने दक्षिणी राज्य के कुछ हिस्सों को बुरी तरह प्रभावित किया है। तब मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राहत पहलों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed