फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi big prediction after Bihar victory says Congress may face another split slams Rahul Gandhi

Bihar Election: 'हो सकता है कांग्रेस का एक और विभाजन हो जाए', PM मोदी ने बिहार की जीत के बाद किया बड़ा दावा

Fri, 14 Nov 2025 08:47 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 14 Nov 2025 08:47 PM IST
सार

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस को परजीवी करार दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि "कांग्रेस ऐसी परजीवी है, जो अपने सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर वापसी करना चाहती है।"

विज्ञापन
PM Narendra Modi big prediction after Bihar victory says Congress may face another split slams Rahul Gandhi
पीएम मोदी ने कांग्रेस को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी। पीएम मोदी ने कांग्रेस में एक और विभाजन होने की संभावना जताते हुए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''आज कांग्रेस मुस्लिम लीगी, माओवादी कांग्रेस यानी ये MMC बन गई है। कांग्रेस का पूरा एजेंडा अब इसी पर चलता है। इसी वजह से अब कांग्रेस के भीतर भी एक अलग धड़ा पैदा हो रहा है। जो इस नकारात्मक राजनीति से असहज है।''
विज्ञापन


उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा, ''जो कांग्रेस के नामदार हैं और जिस रास्ते पर कांग्रेस को लेकर चल रहे हैं। उसके प्रति कांग्रेस में घोर निराशा और नाराजगी अंदर ही अंदर पनप रही है। मुझे आशंका है, हो सकता है कि आगे भविष्य में कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो।''  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस को परजीवी करार दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि "कांग्रेस ऐसी परजीवी है, जो अपने सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर वापसी करना चाहती है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस-आरजेडी का झगड़ा बहुत जल्द खुलकर सामने आने वाला है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदार तालाब में डुबकी लगाकर लगातार खुद डूबने और साथियों को डुबाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत को 'लोकतंत्र की विजय' और 'जंगलराज पर विकासवाद की जीत' करार दिया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद, देश के 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं और इन 6 चुनावों में कांग्रेस एक बार भी 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। आज के दिन, सिर्फ एक चुनाव में जितने हमारे विधायक चुने गए हैं, कांग्रेस पिछले 6 चुनाव में उतने विधायक भी नहीं जीत पाई थी।


उन्होंने कहा, ''लोकसभा चुनाव के बाद, हमें देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली। जिस हरियाणा की धरती ने 'जय जवान-जय किसान' की भावना को आगे बढ़ाया, उस हरियाणा ने हमें लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबा साहेब अंबेडकर और वीर सावरकर की पुण्य भूमि महाराष्ट्र में हमें प्रचंड जीत मिली। लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र में हमें जीत मिली। देश की राजधानी में 25 वर्षों बाद हम बहुमत से जीते और आज बिहार में इतनी बड़ी संख्या में जीतकर आए हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed