{"_id":"5a7712514f1c1b4f588b6a58","slug":"pm-narendra-modi-attack-on-congress-in-bengaluru-karnataka","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले- यहां चलता है कानून से ज्यादा अपराधियों का राज, अब इसे खत्म करना है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी बोले- यहां चलता है कानून से ज्यादा अपराधियों का राज, अब इसे खत्म करना है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Sun, 04 Feb 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक के बंगलूरू में चुनावी रैली की। उन्होंने इस दौरान कहा कि कर्नाटक में अपराधियों का बोलबाला है। राज्य में कानून से ज्यादा अपराधियों का राज चलता है। यह सब अब ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराधियों, भ्रष्टाचारियों का खात्मा होगा। पीएम मोदी ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार का सत्ता से जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया कि कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा ही बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि 'कांग्रेस कर्नाटक में एग्जिट गेट पर खड़ी है। जल्द ही यहां की जनता कांग्रेस से मुक्त होगी। आने वाले चुनाव में राज्य के लोग कांग्रेस के कल्चर से मुक्त होंगे। क्योंकि इस कल्चर की अब देश को जरुरत नहीं।'

भारतीय जनता पार्टी की सरकार अब राज्य की सत्ता से दूर नहीं
PM Modi Targets Opposition 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
उन्होंने आगे कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी की सरकार अब राज्य की सत्ता से दूर नहीं। कर्नाटक की बीजेपी सरकर राज्य को प्रगति पथ पर ले जाएगी। हमारी सरकार कर्नाटक में 21वीं शताब्दी के हिसाब से इन्फ्रास्ट्रक्चर, मेट्रो, शिक्षा, स्वास्थ्य लाएगी।'
पीएम ने आगे कहा 'हमारी सरकार कर्नाटक को 2 लाख करोड़ रुपए दे रही है। बंगलूरू में रेल नेटवर्क के सुधारे के लिए 17 हजार करोड़ रुपए सुनिश्चित किए गए हैं। जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।'
बजट पर मोदी ने कहा 'गांव और कृषि के क्षेत्र में साढ़े चौदह लाख रुपये का रिकॉर्ड आवंटन इस बार के बजट में किया गया है। 51 लाख नए घर, 3 लाख किलोमीटर से ज्यादा की सड़कें, लगभग 2 करोड़ शौचालय, पौने दो करोड़ घरों में बिजली, इसका सीधा लाभ देश के दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, आदिवासी भाई-बहनों को मिलेगा।