फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi at Yavatmal inaugurates projects before elections and remembers Pulwama

धुले में बोले पीएम मोदी, परिवारों की आंखों में जो आंसू हैं, उनका पूरा जवाब दिया जाएगा

Sat, 16 Feb 2019 04:23 PM IST
यशवीर सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Sat, 16 Feb 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi at Yavatmal inaugurates projects before elections and remembers Pulwama
यवतमाल में पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के यवतमाल में विकास योजनाओं के शिलान्यास के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए पुलवामा के शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा,
विज्ञापन

मैं जानता हूं कि हम सभी किस गहरी वेदना से गुजर रहे हैं। पुलवामा में जो हुआ, उसको लेकर आपके आक्रोश को मैं समझ रहा हूं। जिन परिवारों ने अपने लाल को खोया है, उनकी पीड़ा मैं अनुभव कर सकता हूं। इन शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। आतंकी संगठनों ने, आतंक के सरपरस्तों ने जो गुनाह किया है, वो चाहे जितना छिपने की कोशिश करें, उन्हें सजा जरूर दी जाएगी।

विज्ञापन
पीएम मोदी ने सरकार की तमाम योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शेतकारी समाज से हमने लंबा संवाद किया। इसके साथ जो घुमंतू और बंजारा समाज है, उसके लिए भी कई बड़ी योजनाओं का एलान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हाल ही में बजट में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए शुरू योजना का नाम भी पीएम ने लिया। पीएम ने कहा,  "15 हजार तक महीना कमाने वाले साथियों को 60 साल के बाद पेंशन की व्यवस्था की जा रही है।" 

यवतमाल, महाराष्ट्र के कमोबेश पिछड़े जिलों में गिना जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि वन उपज के समर्थन मूल्य में बीते साढ़े चार साल में तीन बार बढ़ोतरी की गई है। एमएसपी के दायरे में आने वाली फसलों को भी बढ़ाया गया है। इसके अलावा 20 हजार से ज्यादा आदिवासी आबादी वाले क्षेत्रों में स्कूल खोले जा रहे हैं। यवतमाल के लिए तीन संस्थानों का लोकार्पण किया गया है। 

पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी कुछ देर पहले योजना के लाभार्थियों से मुलाकात हुई। उनके चेहरे पर जो संतोष दिखा वही आपके प्रधान सेवक को है। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

धुले में भी गरजे पीएम

शाम को धुले में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,

आज मैं आप सभी के बीच में आया हूं जब पुलवामा में हमारे जवानों पर आतंकवादियों के हमले को लेकर देश आक्रोशित है। एक तरफ देश गुस्से में है तो दूसरी तरफ हर आख नम है। महाराष्ट्र की मिट्टी ने भी सपूतों को खोया है। जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके परिवार के साथ हम हमेश खड़े रहें। ये संयम का, संवेदनशीलता का, शोक का समय है लेकिन हर परिवार को मैं ये भरोसा देता हूं, आपकी आंखों में जो आंसू हैं, उन आंसुओं का पूरा-पूरा जवाब दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed