फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi at the committee meeting to mark 75 years of Independence

अमृत महोत्सव कार्यक्रम : पीएम मोदी बोले- ‘जनभागीदारी’ देश की आजादी के 75वें वर्ष के उत्सव की मूल भावना

Mon, 08 Mar 2021 04:21 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 08 Mar 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi at the committee meeting to mark 75 years of Independence
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत की आजादी के 75 साल होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की मूल भावना जनभागीदारी है और 130 करोड़ देशवासियों को साथ लेकर यह पर्व मनाना है।

विज्ञापन


देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में आयोजित किए जाने वाले समारोहों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिये गठित उच्च स्तरीय समिति की पहली बैठक को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आजादी के 75 साल का यह पर्व एक ऐसा होना चाहिए जिसमें स्वाधीनता संग्राम की भावना और उसका त्याग साक्षात अनुभव हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह ऐसा पर्व होना चाहिए जिसमें देश के शहीदों को श्रद्धांजलि भी हो और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प भी। जिसमें सनातन भारत के गौरव की भी झलक हो, जिसमें आधुनिक भारत की चमक भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें 130 करोड़ देशवासियों को साथ लेकर, उन्हें साथ जोड़कर आज़ादी के 75 साल का ये पर्व मनाना है। जनभागीदारी इस आयोजन की, इस उत्सव की मूल भावना है।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सुझाव दिया कि आजादी के 75 वर्ष के पड़ाव पर स्वतंत्रता आंदोलन, विचारों, उपलब्धियों, कार्यों और संकल्पों को लेकर आगे बढ़ना है और इन सभी में देश के 130 करोड़ लोगों की भावनाएं शामिल होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज भारत वो सब कर रहा है, जिसकी कुछ साल पहले तक कल्पना नहीं होती थी। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ जब देश मनाएगा, तो देश उन लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ेगा, उन्हें प्राप्त करने के लिए मजबूत कदम उठाएगा, जो कभी असंभव लगते थे।

उन्होंने कहा कि देश का शायद ही कोई ऐसा स्थान हो या कोई ऐसा कोना हो जहां से किसी न किसी ने अपना बलिदान नहीं दिया हो। उन्होंने कहा कि उन सबके बलिदान, उनकी कहानियां भी जब देश के सामने आएंगी तो वो अपने आप में बहुत बड़ी प्रेरणा का स्रोत होने वाला है।

259 सदस्यीय उच्च स्तरीय राष्ट्रीय समिति गठित

ज्ञात हो कि सरकार ने गत पांच मार्च को आजादी के 75 साल होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली 259 सदस्यीय उच्च स्तरीय राष्ट्रीय समिति गठित की थी।

समिति के सदस्यों में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, 28 मुख्यमंत्री, गायिका लता मंगेशकर, संगीतकार ए आर रहमान, नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, लगभग सभी केंद्रीय मंत्री और कई राज्यपाल शामिल हैं।

यह समिति भारत की आजादी के 75 साल होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की रूपरेखा के लिए नीति निर्देशन और मार्गदर्शन का काम करेगी। इसके तहत 15 अगस्त 2022 के 75 हफ्ते पहले 12 मार्च 2021 से आयोजनों की शुरुआत हो जाएगी, इसी दिन महात्मा गांधी के ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह की 91 वीं वर्षगांठ भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed