{"_id":"57b5531f4f1c1b77766ec70a","slug":"pm-narendra-modi-at-bhoomi-poojan-for-new-building-of-bjp-headquarters-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी मुख्यालय के उद्घाटन पर बोले पीएम, पार्टी को कोई जगह भी नहीं देता था","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी मुख्यालय के उद्घाटन पर बोले पीएम, पार्टी को कोई जगह भी नहीं देता था
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में गुरुवार को बीजेपी के नए मुख्यालय का शिलान्यास किया। इस मौके पर अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी जब से बनी है, तब से उसे लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी को कार्यालय के लिए जगह भी नहीं मिल पाती थी। नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी को दफ्तर खोलने में बहुत मुश्किल होती थी। अगर कोई बीजेपी कार्यकर्ता को जमीन दे देता था, तो उसका जीना मुश्किल कर दिया जाता था। पीएम ने कहा कि आजादी के बाद बीजेपी ने जितने बलिदान दिए हैं, शायद किसी दल ने नहीं दिए।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी का नया कार्यालय महज एक इमारत नहीं है बल्कि कार्यकर्ताओं के त्याग की प्रतिमूर्ति है। उन्होंने कहा कि नया मुख्यालय पार्टी को नहीं बल्कि राष्ट्र को समर्पित है। यह राष्ट्र निर्माण की व्यवस्था का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भीड़ नहीं संगठन के लिए काम करने वाले लोग हैं। भीड़ तो कोई भी लोकलुभावन घोषणा पर मिल जाती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की हमेशा गलत छवि पेश की गई।