फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi at 'Bhoomi Poojan' for new building of BJP headquarters in Delhi

बीजेपी मुख्यालय के उद्घाटन पर बोले पीएम, पार्टी को कोई जगह भी नहीं देता था

Thu, 18 Aug 2016 11:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Aug 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi at 'Bhoomi Poojan' for new building of BJP headquarters in Delhi
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में गुरुवार को बीजेपी के नए मुख्यालय का शिलान्यास किया। इस मौके पर अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी जब से बनी है, तब से उसे लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी को कार्यालय के लिए जगह भी नहीं मिल पाती थी। नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी को दफ्तर खोलने में बहुत मुश्किल होती थी। अगर कोई बीजेपी कार्यकर्ता को जमीन दे देता था, तो उसका जीना मुश्किल कर दिया जाता था। पीएम ने कहा कि आजादी के बाद बीजेपी ने जितने बलिदान दिए हैं, शायद किसी दल ने नहीं दिए। 
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी का नया कार्यालय महज एक इमारत नहीं है बल्कि कार्यकर्ताओं के त्याग की प्रतिमूर्ति है। उन्होंने कहा कि नया मुख्यालय पार्टी को नहीं बल्कि राष्ट्र को समर्पित है। यह राष्ट्र निर्माण की व्यवस्था का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भीड़ नहीं संगठन के लिए काम करने वाले लोग हैं। भीड़ तो कोई भी लोकलुभावन घोषणा पर मिल जाती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की हमेशा गलत छवि पेश की गई।  
विज्ञापन



  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed