{"_id":"69ccaf30d8bb914c1d0b3f33","slug":"pm-narendra-modi-assam-rallies-bjp-election-campaign-biswanath-and-gogamukh-public-meeting-hindi-news-updates-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"धेमाजी में BJP की रैली: PM बोले- कांग्रेस के राजकुमार हार का शतक लगाएंगे; चाय के साथ चिप भी बनेगी असम की पहचान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धेमाजी में BJP की रैली: PM बोले- कांग्रेस के राजकुमार हार का शतक लगाएंगे; चाय के साथ चिप भी बनेगी असम की पहचान
Wed, 01 Apr 2026 11:07 AM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अमन तिवारी
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:07 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विकास कार्यों को गिनाया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा-एनडीए की जीत का भरोसा जताया और असम को बाढ़ मुक्त, तकनीकी हब और विकसित राज्य बनाने का वादा किया।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानी आज असम के दौरे पर हैं। उन्होंने धेमाजी जिले के गोगामुख में सुबह 11 बजे अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार रनोज पेगू और नबा कुमार डोले के पक्ष में जनता से वोट मांगे। अब प्रधानमंत्री विश्वनाथ जिले के लिए रवाना होंगे, जहां दोपहर 1 बजे उनकी दूसरी बड़ी जनसभा होनी है। प्रधानमंत्री बेहाली में भाजपा उम्मीदवार पल्लव लोचन दास के समर्थन में प्रचार करेंगे। इन कार्यक्रमों में भाजपा के कई बड़े नेता और राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद हैं। रैलियों को देखते हुए सुरक्षा के बहुत कड़े इंतजाम किए गए हैं।
चाय के बागान में महिला श्रमिकों से की बात
अपनी चुनावी रैली से पहले पीएम डिब्रूगढ़ पहुंचे और चाय के बागान में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। इसका अनुभव साझा करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'चाय असम की आत्मा है! यहां की चाय पूरी दुनिया में मशहूर है। आज सुबह डिब्रूगढ़ में, मैं एक चाय बागान में गई और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। यह एक बेहद यादगार अनुभव था।'
ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: 'तमिलनाडु में भाजपा नहीं जीत सकती, एआईएडीएमके का सफाया होगा', डिप्टी सीएम उदयनिधि का बयान
विज्ञापन
पहली रैली को किया संबोधित
इसके बाद पीएम अपनी पहली रैली को संबोधित करने के पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, असम के चुनाव की घोषणा के बाद ये मेरी पहली जनसभा है। लोगों की यह भारी भीड़ तीसरी बार जीत का पक्का सबूत है। प्रधानमंत्री ने बताया कि जनता के आशीर्वाद से उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की हैट्रिक पूरी की है। अब असम में भी भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक लगेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव विकसित असम और विकसित भारत बनाने के लिए है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी तीसरी हार तय है। कांग्रेस के 'राजकुमार' हार का शतक लगाएंगे। उन्होंने सर्वानंद सोनोवाल और हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में हुए 10 साल के विकास कार्यों की भी तारीफ की।
विकास कार्यों का किया जिक्र
विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अब तक 22 लाख परिवारों को पक्के घर मिले हैं। भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार, जिन परिवारों को अब तक घर नहीं मिले, उन्हें भी पक्के मकान दिए जाएंगे। आने वाले समय में 15 लाख और परिवारों को घर देने की गारंटी है। गरीब बच्चों को बालवाड़ी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी। महिलाओं के लिए उन्होंने कहा कि 'लखपति दीदी' अभियान से असम की तीन लाख बहनें 'लखपति बाईदेव' बन चुकी हैं। एनडीए सरकार अब 40 लाख बहनों को 'लखपति बाईदेव' बनाने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही 'ओरुनोदोई' योजना का विस्तार होगा और इसमें अधिक लाभ जोड़े जाएंगे।
साझा किया विकास के लिए अपना रोडमैप
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के विकास के लिए अपना रोडमैप साझा किया। उन्होंने कहा कि असम को बाढ़ से बचाने के लिए सरकार ने 18,000 करोड़ रुपये से अधिक का 'बाढ़ मुक्त असम मिशन' शुरू किया है। इसके तहत आधुनिक तटबंध बनाने पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले असम में बम और हिंसा का माहौल था, लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद हजारों युवाओं ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा को अपना लिया है।
किसानों पर क्या बोले पीएम?
किसानों के फायदे का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पीएम फसल बीमा योजना से असम के करीब 11 लाख किसानों को 730 करोड़ रुपये से अधिक का क्लेम मिल चुका है। प्रधानमंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब असम की पहचान सिर्फ चाय से नहीं, बल्कि 'चिप' (सेमीकंडक्टर) से भी होगी। असम में सेमीकंडक्टर प्लांट लगने से यह आधुनिक तकनीक का बड़ा केंद्र बनेगा। भविष्य में फोन, गाड़ियां, टीवी और फ्रिज जैसे सामान असम में बनी चिप से ही चलेंगे।
कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए समाज को बांटा और ब्रह्मपुत्र के दो किनारों को कभी जुड़ने नहीं दिया। कांग्रेस ने 60-65 साल में ब्रह्मपुत्र नदी पर सिर्फ 3 पुल बनाए थे। इसके विपरीत, डबल इंजन सरकार ने पिछले 11 वर्षों में ही 5 बड़े पुलों का काम पूरा किया। बोगीबील और भूपेन हजारिका जैसे पुलों ने असम के लोगों का जीवन बदल दिया है। उन्होंने भरोसा दिया कि भाजपा सरकार बनने पर असम का विकास और तेजी से होगा और यह 'मोदी की गारंटी' है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी के लिए हमेशा सत्ता की राजनीति और अपना परिवार ही सबसे ऊपर रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक परिवार है और एक परिवार यहां असम में भी है। कांग्रेस ने दशकों तक शासन किया, लेकिन लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं की। पिछले 6-7 दशकों में असम में सिर्फ 6 मेडिकल कॉलेज बने थे। इसके विपरीत, आज असम में 14 मेडिकल कॉलेज हैं और 10 नए कॉलेजों पर काम चल रहा है।
ये भी पढ़ें: Maharashtra: रायगढ़ के किले में मिला अनोखा वॉचटॉवर, कभी शिवाजी महाराज के शासन का केंद्र था यह इमारत
2014 से पहले के बिल का किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने 2014 से पहले के एक विवादित बिल का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र में 'सांप्रदायिक हिंसा बिल' लाना चाहती थी। इस बिल का मकसद सिर्फ अपने वोट बैंक को खुश करना था। उस कानून में हिंसा होने पर बहुसंख्यक समाज को अपराधी और अल्पसंख्यकों को पीड़ित घोषित करने की तैयारी थी। भाजपा ने इस भेदभाव वाले बिल का कड़ा विरोध किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब 12 साल बाद कांग्रेस फिर से असम में वैसा ही कानून लाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता चुनाव जीतने के लिए खुलेआम ऐसी बातें कह रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले मुस्लिम लीग और अब कांग्रेस देश को बांटने की कोशिश कर रही है।
दी मोदी की गारंटी
उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस असम में विदेशियों को बसाना चाहती है। उनका मकसद यहां के मूल निवासियों को अल्पसंख्यक बनाना है। प्रधानमंत्री ने साफ किया कि भाजपा-एनडीए सरकार किसानों, आदिवासियों और जंगलों की जमीन पर घुसपैठियों का कब्जा नहीं होने देगी। उन्होंने भरोसा दिया कि अवैध कब्जे के खिलाफ सरकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि असम की शान और पहचान को सुरक्षित रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इसे 'मोदी की गारंटी' बताते हुए कहा कि असमिया पहचान पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन