फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi and Nepal PM KP Sharma Oli inaugurated Jogbani-Biratnagar Check post

प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के पीएम ओली ने जोगबनी-विराटनगर चौकी का किया उद्घाटन

Wed, 22 Jan 2020 01:54 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 22 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi and Nepal PM KP Sharma Oli inaugurated Jogbani-Biratnagar Check post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष केपी शर्मा ओली (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने नेपाली समकक्ष केपी शर्मा ओली के साथ आज सीमा के निकट जोगबनी-विराटनगर एकीकृत निगरानी चौकी का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। भारत नेपाल सीमा पर स्थित इस निगरानी चौकी का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए किया गया।

विज्ञापन


भारत की सहायता से निर्मित यह संयुक्त चौकी 260 एकड़ में फैली है और दैनिक आधार पर 500 ट्रकों के परिवहन में सक्षम है। 140 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना से दोनों देशों की जनता के स्तर पर संपर्क बढ़ेगा तथा द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


जोगबनी-विराटनगर एकीकृत निगरानी चौकी इस तरह की दूसरी चौकी है। पहली एकीकृत निगरानी चौकी का निर्माण वर्ष 2018 में रक्सौल-बीरगंज में हुआ था। नवनिर्मित जोगबनी-विराटनगर निगरानी चौकी का निर्माण दिसंबर 2016 में शुरू हुआ था और यह अक्टूबर 2019 में बनकर तैयार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एकीकृत निगरानी चौकी के उद्घाटन के बाद कहा कि भारत पड़ोस में स्थित सभी मित्र देशों के साथ यातायात को सरल और सुगम बनाने के लिये प्रतिबद्ध है और ‘‘इसके साथ ही कारोबार, संस्कृति तथा शिक्षा के क्षेत्र में हमारे बीच संपर्क और बढ़ाने को लेकर’’ भी प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल सड़क, रेल और पारेषण (ट्रांसमिशन) लाइनों जैसी कई संपर्क परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। सीमा के प्रमुख बिंदुओं पर एकीकृत निगरानी चौकियों से हमारे देशों के बीच परस्पर आवाजाही और कारोबार को काफी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में दोनों प्रधानमंत्रियों ने 2015 के भूकंप के बाद भारत की सहायता से नेपाल में बनाए जा रहे मकानों की प्रगति भी देखी। भारत ने गोरखा और नुवाकोट जिलों में 50,000 घरों के निर्माण की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी जिसमें से 45,000 घर पूरे कर लिये गए हैं।

मोदी ने कहा, ‘2015 का भूकंप एक दर्दनाक हादसा था। भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं इंसान की लगन और दृढ़संकल्प की परीक्षा लेती हैं। हर भारतीय को इस बात पर गर्व है कि हमारे नेपाली भाई-बहनों ने इस दुखद हादसे के परिणामों का सामना साहस के साथ किया।’

उन्होंने कहा कि यह संतोष का विषय है कि भारत-नेपाल सहयोग के तहत 50 हजार में से 45 हजार घरों का निर्माण कर लिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उम्मीद है कि बाकी घरों का निर्माण भी जल्द पूरा हो जाएगा। इन घरों को जल्द ही नेपाली भाइयों और बहनों को समर्पित किया जाएगा।’

वीडियो के जरिये कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओली ने मोदी को नेपाल के दौरे के लिये आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह इस साल पड़ोसी देश की यात्रा को लेकर आशावान हैं।


मोदी ने कहा, ‘मेरी इच्छा है कि आपके सहयोग और समर्थन से नए साल में हम अपने रिश्तों को नई ऊंचाई तक लेकर जाएं और यह नया दशक भारत-नेपाल संबंधों का स्वर्णिम दशक बने।’ ओली ने इन परियोजनाओं के लिए मदद मुहैया करवाने के लिए भारत के प्रति आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed