{"_id":"5cd6b721bdec2207903d51b5","slug":"pm-narendra-modi-and-cabinet-ministers-spent-394-crores-on-foreign-and-domestic-travel-in-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद ने पांच सालों में विदेश, घरेलू यात्रा पर 394 करोड़ रुपये खर्च किए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद ने पांच सालों में विदेश, घरेलू यात्रा पर 394 करोड़ रुपये खर्च किए
Sat, 11 May 2019 05:20 PM IST
अमर शर्मा
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 11 May 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद ने पिछले पांच सालों में विदेशी और घरेलू यात्रा पर 393 करोड़ रुपये खर्च किए।
महानगर के आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में आरटीआई दायर कर प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद द्वारा मई 2014 से अब तक कुल विदेशी यात्रा खर्च और घरेलू यात्रा खर्च की जानकारी मांगी थी।
मोदी सरकार ने दिसंबर 2018 में राज्यसभा में विदेशी यात्रा खर्च पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि चार्टर्ड विमानों, विमानों की देखरेख और मोदी की विदेश यात्रा के दौरान के हॉटलाइन सुविधाओं पर जून 2014 से 2021 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
गलगली की तरफ से दायर आरटीआई में खुलासा हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट ने विदेश दौरे पर 263 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि घरेलू दौरे में 48 करोड़ रुपये खर्च हुए।
आरटीआई में जानकारी दी गई है कि राज्यमंत्रियों ने विदेशी दौरे पर 29 करोड़ रुपये और घरेलू दौरे पर 53 करोड़ रुपये खर्च किए।
कैबिनेट मामलों के भुगतान एवं लेखा कार्यालय के वरिष्ठ लेखा अधिकारी सतीश गोयल ने सवालों के जवाब में कहा कि वित्त वर्ष 2014-15 से 2018-19 तक प्रधानमंत्री और मंत्रियों के विदेशी दौरे और घरेलू दौरे पर कुल खर्च 393.58 करोड़ रुपये हुए।
ई-लेखा रिपोर्ट का हवाला देते हुए गोयल ने कैबिनेट मंत्रियों, प्रधानमंत्री और राज्यमंत्रियों के खर्च का अलग-अलग ब्यौरा दिया। आरटीआई के जवाब के मुताबिक कैबिनेट मंत्रियों और प्रधानमंत्री ने विदेशी और घरेलू दौरे में 311 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि राज्यमंत्रियों ने 82 करोड़ रुपये खर्च किए।