{"_id":"5a7c013c4f1c1bc83b8b5958","slug":"pm-narendra-modi-addressing-rally-in-tripura","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी ने त्रिपुरा में कहा- राज्य ने पहना गलत माणिक, भाग्य बदलना है तो इसे उतारो","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी ने त्रिपुरा में कहा- राज्य ने पहना गलत माणिक, भाग्य बदलना है तो इसे उतारो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिपुरा
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम त्रिपुरा के मुस्लिम बहुल सीमावर्ती शहर सोनामूरा में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने राज्य की मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि जब जनता मैदान में उतरती है तो सरकारें बदल जाती हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले 25 सालों से त्रिपुरा में कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है लेकिन आज तक यहां न्यूनतम वेतन कानून लागू नहीं किया गया है। बकौल पीएम, यह सरकार गरीबों के अधिकारों की बात करती है लेकिन उन्हें अधिकार नहीं देती है। उन्होंने पूछा कि राज्य में अब तक 7वां वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है। यही वजह है कि पूरा प्रदेश अंधकार युग में जी रहा है।
पीएम ने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी की जीत के साथ हम त्रिपुरा को अंधकार से बाहर लाकर, विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा बदलाव तभी संभव है जब लोग अपना बदलाव करेंगे। देश का भाग्य भी तभी बदलेगा जब त्रिपुरा का भाग्य बदलेगा।
विज्ञापन
राज्य के मुख्यमंत्री माणिक सरकार पर भी प्रधानमंत्री ने निशाना साधा और कहा कि अब त्रिपुरा को माणिक नहीं चाहिए। माणिक से मुक्ति ले लो और हीरा के साथ चलो। उन्होंने कहा कि हीरा का अर्थ हाईवे है। उन्होंने कहा, त्रिपुरा का भाग्य 3T से बदलेगा यानी ट्रेड, टूरिज्म और ट्रेनिंग। यही वो तीन टी होंगे जिससे त्रिपुरा के युवाओं का भविष्य सुनहरा बनेगा।
बता दें कि वाममोर्चा शासित त्रिपुरा में इस महीने की 18 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनावों में 60 सीटों के लिए कुल 307 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं बीजेपी इस चुनाव में 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि 9 सीटें अपनी गठबंधन के घटकों (इनडीजिनस पीपुल्स फ्रांट ऑफ त्रिपुरा) के लिए छोड़ दी है।