{"_id":"65b1fcabd9e56caf4a055dc2","slug":"pm-narendra-modi-addresses-youth-voters-on-national-voters-day-news-and-updates-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Voters Day: 'आपका वोट तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी', युवा मतदाताओं को पीएम मोदी का संदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
National Voters Day: 'आपका वोट तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी', युवा मतदाताओं को पीएम मोदी का संदेश
Thu, 25 Jan 2024 11:46 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:46 AM IST
सार
पीएम मोदी ने कहा, "18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है। इन्हीं बदलावों के बीच आप सभी को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है। ये जिम्मेदारी दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी में भागीदारी की है।"
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवाओं को संबोधित किया।
- फोटो : Twitter/BJP
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवा वोटरों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे जीवन में इतने सारे युवाओं के साथ संवाद करने का ये पहला अवसर है और शायद दुनिया के किसी भी राजनेता के लिए भी ये पहला अवसर है। उन्होंने संवाद में शामिल होने वाले सभी नवमतदाताओं को बधाई दी।
पीएम मोदी ने कहा, "18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है। इन्हीं बदलावों के बीच आप सभी को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है। ये जिम्मेदारी दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी में भागीदारी की है।"
पीएम ने कहा, "ये कालचक्र दो वजहों से बहुत अहम है। पहला- आप सभी ऐसे समय में वोटर बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है। दूसरा- कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। अगले 25 साल आपके लिए भी और भारत के लिए भी दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है।"
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा, "आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका वोट ये तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी। जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार था, उसी तरह 2047 तक यानी 25 सालों में आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है।"