फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi addresses Indian Diaspora in Russia makes promises on Countries Cooperation important points

Russia: '..तब दुनिया कहती है भारत बदल रहा है', PM मोदी ने रूस में भारतीय समुदाय को गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Tue, 09 Jul 2024 12:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 09 Jul 2024 12:35 PM IST
सार

ये भी एक संयोग है कि सरकार के कई लक्ष्यों में भी तीन का अंक छाया हुआ है। सरकार का लक्ष्य है तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना। सरकार का लक्ष्य है तीसरे कार्यकाल में गरीबों के लिए तीन करोड़ आवास बनाना।

विज्ञापन
PM Narendra Modi addresses Indian Diaspora in Russia makes promises on Countries Cooperation important points
मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल रूस दौरे पर हैं। सोमवार को वह मॉस्को के वानुकोवो-2 हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। रूस के उप-प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव ने पीएम मोदी का स्वागत किया। सोमवार की रात को पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। मंगलवार को वह मॉस्को में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। यहां उन्होंने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-रूस के संबंधों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही वहां मौजूद लोगों से मोदी सरकार की उपलब्धियों पर भी बात की। 
विज्ञापन


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का प्यार लेकर आया हूं। ये बहुत सुखद है कि तीसरी बार सरकार में आने के बाद भारतीय समुदाय से मेरा पहला संवाद यहां मॉस्को में आपके साथ हो रहा है। (हमारा नेता कैसा हो, मोदीजी जैसा हो के नारे लगे।) आज वैसे 9 जुलाई है। आज मुझे शपथ लिए पूरा एक महीना हुआ है। आज से ठीक एक महीने पहले नौ जून को मैंने तीसरी बार भारत के पीएम पद की शपथ ली थी और उसी दिन मैंने एक प्रण लिया था। मैंने प्रण किया था कि अपने तीसरे कार्यकाल में मैं तीन गुना ताकत से काम करुंगा।"
विज्ञापन


पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये भी एक संयोग है कि सरकार के कई लक्ष्यों में भी तीन का अंक छाया हुआ है। सरकार का लक्ष्य है तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना। सरकार का लक्ष्य है तीसरे कार्यकाल में गरीबों के लिए तीन करोड़ आवास बनाना। सरकार का लक्ष्य है तीसरे कार्यकाल में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाना। ये लक्ष्य देखने में बड़े लग सकते हैं। लेकिन आप लोगों के होते ये छोटे लगने लगते हैं। आज का भारत जो लक्ष्य ठान लेता है, उन्हें पूरा कर के ही रहता है। आज भारत वो देश है जो चंद्रयान को चंद्रमा पर वहां पहुंचाता है, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा है। आज भारत वो देश है, जो डिजिटल ट्रांजेक्शन का सबसे बेहतरीन मॉडल दुनिया को दे रहा है। आज भारत वो देश है, जो सोशल सेक्टर की बेहतरीन नीतियों से अपने नागरिकों का सशक्तीकरण कर रहा है। आज भारत वो देश है, जहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ईकोसिस्टम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया कहती है भारत बदल रहा है: पीएम मोदी
जब भारत जी20 का आयोजन करता है, तो दुनिया एक स्वर में बोलती है कि- 'अरे भारत तो बदल रहा है।' पीएम मोदी ने कहा, "जब 10 साल में भारत अपने एयरपोर्ट की संख्या को बढ़ाकर दोगुना कर देती है, तब दुनिया कहती है कि भारत बदल रहा है। जब भारत सरकार 40 हजार किमी से ज्यादा रेल लाइन का विद्युतीकरण कर देता है तो दुनिया को भी भारत की ताकत का अहसास होता है। उन्हें लगता है देश बदल रहा है। आज जब भारत डिजिटल पेमेंट का रिकॉर्ड बना रहा है। आज जब भारत एल1 पॉइंट से सूरज की परिक्रमा पूरी करता है। आज जब भारत दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाता है। आज जब सबसे ऊंचा स्टैच्यू बनाता है, तब दुनिया कहती है भारत बदल रहा है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि और भारत कैसे बदल रहा है- भारत बदल रहा है, क्योंकि भारत अपने 140 करोड़ नागरिकों के सामर्थ्य का भरोसा करता है। (भारत माता की जय के नारे लगे) विश्व भर में फैले हुए भारतीयों के सामर्थ्य पर भरोसा करता है। भारत बदल रहा है क्योंकि 140 करोड़ भारतीय अब भारत को विकसित देश बनाने का सपना संकल्प लेकर पूरा कर रहा है। हिंदुस्तान पूरी मेहनत कर रहा। उन्होंने बताया कि भारत आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में 15 फीसदी का योगदान दे रहा है और यह योगदान लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत का वैश्विक योगदान आगे भी बढ़ता रहेगा और मेरे तो डीएनए में है चुनौती को चुनौती देना।


पीएम मोदी ने चुनाव को लेकर भी की बात
इस चुनाव से पहले चार और राज्यों में चुनाव हुए। सिक्किम, अरुणाचल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी चुनाव हुए। इन राज्यों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया। पीएम मोदी ने कहा, "ओडिशा ने तो बहुत बड़ी क्रांति की। इसीलिए मैं आज आपके बीच उड़िया स्कार्फ पहनकर आया हूं। आप सब पर प्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद बना रहे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed