{"_id":"574ae8694f1c1b0c29108cbb","slug":"pm-narendra-modi-addressed-vikasparv-rally-in-karnataka","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के एसी कमरों में बैठने वालों को क्या पता हमें कितना प्यार करती है जनता: मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिल्ली के एसी कमरों में बैठने वालों को क्या पता हमें कितना प्यार करती है जनता: मोदी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 May 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक की जनता को दिया काम का हिसाब
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सरकार के दो साल के काम काज का लेखा जोखा पेश करने के लिए कर्नाटक के देवानगिरि पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा समेत राज्य बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विकास पर्व रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने तपतपाती धूप के बावजूद हजारों की संख्या में कार्यक्रम शामिल होने के लिए पहुंचे लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एयर कंडिशनर कमरों में बैठने वालों को क्या पता कि आखिर लाखों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम शामिल होने के लिए क्यों आए हैं? यह केंद्र सरकार के काम काज के प्रति लोगों का प्रेम है जिसकी वजह से आज इतनी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि शपथ लेने के कुछ दिन बाद ही केंद्र सरकार ने यह फैसला किया हम जनता को अपने काम काज को लेखा जोखा देंगे। हमको यह फैसला इसलिए करना पड़ा क्योंकि कुछ ऐसे लोग हैं जो लोकतंत्र की बात तो करते हैं लेकिन जनता के फैसले को स्वीकार नहीं करते।
विज्ञापन
Trending Videos
'मिट्टी से सोना पैदा कर देते'
मोदी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा
- फोटो : ANI
इस दौरान मोदी ने जनता को बताया कि उनकी सरकार ने पिछले दो सालों में 1200 से ज्यादा ऐसे कानूनों को खत्म कर दिया जिसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को इंगित करते हुए कहा कि अगर किसानों को पर्याप्त मात्रा में सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराया जाता तो वे मिट्टी से सोना पैदा कर देते।
मोदी ने केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर अपना जवाब देते हुए कहा, 'लोग मेरी इसलिए आलोचना करते हैं क्योंकि मैं कोई 'बड़ा काम' नहीं करता, पिछली सरकार ने बड़े लोगों को लिए बहुत बड़े काम किए और उसका बड़ा फायदा भी उठाया। क्या मुझे भी वही पाप करने चाहिए? क्या मैं भी उसी राह पर चलने लगूं।'
मोदी ने केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर अपना जवाब देते हुए कहा, 'लोग मेरी इसलिए आलोचना करते हैं क्योंकि मैं कोई 'बड़ा काम' नहीं करता, पिछली सरकार ने बड़े लोगों को लिए बहुत बड़े काम किए और उसका बड़ा फायदा भी उठाया। क्या मुझे भी वही पाप करने चाहिए? क्या मैं भी उसी राह पर चलने लगूं।'