कोयला तब भी था कोयला अब भी है, पर अब दाग नहीं हैं: नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले होसुर की जनता को संबोधित किया। मोदी ने अपने भाषण में राज्य की वर्तमान और पूर्व सरकारों के अलावा कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में भी 2जी, 3जी वाले लोग बैठे हैं जो हमेशा पैसा कहां से आए इसी काम में लगे रहते थे।
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में मोदी ने सोनिया गांधी पर हमला करते हुए कहा कि यह एक चोरी है और इस मामले में कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो बचेगा नहीं। कांग्रेस का नाम लिए बिना मोदी ने कहा कि अगर इटली की अदालत ने कहा है कि भारत में पिछली सरकार के लोगों ने पैसा खाया, तो वे यहां हमें क्यों परेशान कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग हेलीकॉप्टर की चोरी में शामिल हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, भले ही वे कितने भी बड़े लोग क्यों न हों।
तमिलनाडु में हाल ही में विधानसभा सीटों के लिए मतदान होने हैं। इससे पहले ही नरेंद्र मोदी ने राज्य में अपना मोर्चा संभाल लिया है। लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने केंद्र की भाजपा सरकार के काम काज का भी लेखा जोखा पेश किया। पिछले साल चेन्नई में आई भीषण बाढ़ का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उस वक्त भी केंद्र सरकार आपके साथ थी।
स दौरान उन्होंने श्रीलंका में तमिल संकट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'श्रीलंका हमारे तमिल भाईयों के लिए चिंता का विषय रहा है। मैं देश का पहला पीएम था जो जाफना गया और वहां जाकर तमिल भाईयों के आंसू पोछने का काम किया।'
कोयला तब भी था कोयला अब भी है
मोदी ने लड़कियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में किए गए कामों का भी लेखा जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सवा चार लाख स्कूलों में शौचालयों का निर्माण कराया जिससे की लड़कियों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने रैली में मौजूद जनता से सवाल किया कि क्या पूर्व की सरकारों के नेताओं ने अपने काम का लेखा-जोखा पेश किया है?
प्रधानमंत्री ने पूर्व यूपीए सरकार के दौरान हुए कोयला घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि कोयला तब भी था लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप थे और कोयला आज भी है लेकिन सरकार की ईमानदारी की वाहवाही हो रही है। मोदी ने कहा, 'वो सरकार कोयले में से रुपए निकालने में लगी थी, ये सरकार कोयले में से गरीब की जिंदगी बदलने में लगी है।'
Wo sarkar koyle (coal) mein se rupaye nikaalne mein lagi thi ye sarkar koyle mein se gareeb ki zindagi badalne mein lagi hai: PM Modi
— ANI (@ANI_news) May 6, 2016