फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Address to the nation today, will address the country prime minister modi news

पीएम मोदी: राष्ट्र के नाम संबोधन आज, सुबह नौ बजे करेंगे देश को संबोधित 

Fri, 19 Nov 2021 08:29 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 19 Nov 2021 08:29 AM IST
सार

अपने तीन दिवसीय यूपी दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Address to the nation today, will address the country prime minister modi news
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। वे सुबह नौ बजे राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। गुरू नानक प्रकाश पर्व के मौके पर पीएमओ कार्यालय की ओर से इसको लेकर जानकारी साझा की गई है। कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के महोबा में सिंचाई परियोजनाओं को लोकार्पण करने वाले हैं। इसके बाद शाम को वे झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में शामिल होंगे, लेकिन इन सबसे पहले वे सुबह नौ बजे देश के नाम संदेश देने वाले हैं। 

विज्ञापन

कोरोना के 100 करोड़ डोज पर किया था देश को संबोधित 
अपने 11वें राष्ट्र के नाम संदेश से पहले पीएम मोदी ने 22 अक्तूबर 2021 को देश को संबोधित किया था। यह संबोधन कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ डोज पूरे होने पर किया गया था। इस दौरान पीएम ने सभी देशवासियों, मेडिकल स्टाफ, वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि की बधाई दी थी। 

विज्ञापन


इससे पहले कब-कब किया देश को संबोधित 

19 मार्च 2020- पीएम ने जनता कर्फ्यू की अपील की थी।

24 मार्च 2020- पीएम ने कोरोना के चलते 21 दिन का लॉकडाउन लगाया। 

3 अप्रैल 2020- मेडिकल स्टाफ के उत्साहवर्धन के लिए नौ मिनट के लिए लाइट बंद करके दीये जलाने की अपील। 

14 अप्रैल 2020- तीन मई को लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान। 

12 मई 2020- आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा। 

30 जून 2020- मुफ्त राशन योजना नवंबर तक बढ़ाने का ऐलान। 

20 अक्तूबर 2020- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं की अपील। 

20 अप्रैल 2021- कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया था। 

7 जून 2021- नई वैक्सीन नीति का ऐलान। केंद्र ने वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी खुद ली थी। 

22 अक्तूबर 2021- 100 करोड़ वैक्सीन के डोज लगने पर किया था देश को संबोधित। 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed