संबोधन: पीएम मोदी ने 2020 में 7 बार दिया था देश को संदेश, 2021 में यह दूसरी बार
पीएम मोदी कोरोना काल में अब तक कुल 9 बार देश को संबोधित कर चुके हैं। इनमें 7 बार उन्होंने साल 2020 के दौरान राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। वहीं, 2021 में उन्होंने दूसरी बार देश को संबोधित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
19 मार्च को पीएम मोदी का पहला संबोधन
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में पहला संबोधन 19 मार्च 2020 को दिया था। उस दौरान उन्होंने 29 मिनट का भाषण दिया था। पीएम मोदी ने 22 मार्च 2020 यानी रविवार को जनता कर्फ्यू का एलान किया था।
24 मार्च 2020 को किया लॉकडाउन का एलान
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में 24 मार्च 2020 को दूसरी बार देश को संबोधित किया। उस दौरान उन्होंने 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया। साथ ही, देश की आम जनता से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की थी।
3 अप्रैल को तीसरा संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2020 के दौरान तीसरी बार 3 अप्रैल को जनता से रूबरू हुए थे। उस दौरान उन्होंने 12 मिनट का भाषण दिया था और लोगों से 9 अप्रैल को ठीक रात 9 बजे 9 मिनट तक लाइटें बंद रखने की अपील की थी।
14 अप्रैल को चौथा भाषण
देश में पहले लॉकडाउन के 21 दिन पूरे होने से पहले 14 अप्रैल 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र ने देश को संबोधित किया। उस दौरान उन्होंने 25 मिनट तक लोगों से बातचीत की और 3 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया।
12 मई को पांचवां संदेश
पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 मई 2020 को कोरोना काल में देश को पांचवीं बार संबोधित किया। उस दौरान उन्होंने 33 मिनट का भाषण दिया। साथ ही, आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का एलान किया।
30 जून को छठवां संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जून 2020 को एक बार फिर आम जनता से रूबरू हुए। उस दौरान उन्होंने 17 मिनट के भाषण में अन्न योजना नवंबर 2020 तक बढ़ाने का एलान किया। साथ ही, देश को अनलॉक करने के बारे में भी जानकारी दी।
20 अक्टूबर को सातवां संदेश
20 अक्टूबर 2020 को पीएम मोदी ने सातवीं बार देश को संबोधित किया। उस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक किया। साथ ही, कहा कि जब तक कोरोना की दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।