{"_id":"610218328ebc3e66ff24da03","slug":"pm-narendra-modi-address-to-students-on-the-first-anniversary-of-national-education-policy-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल कार्यक्रम: राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पहली वर्षगांठ पर छात्रों को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वर्चुअल कार्यक्रम: राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पहली वर्षगांठ पर छात्रों को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Thu, 29 Jul 2021 08:23 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 29 Jul 2021 08:23 AM IST
सार
- प्रधानमंत्री वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई कार्यक्रमों की करेंगे शुरुआत
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चलते शिक्षा क्षेत्र में हुए बदलावों को लेकर जानकारी करेंगे साझा
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति नियंताओं, छात्रों और शिक्षकों को आज संबोधित करेंगे। इस दौरान वह नीति के चलते शिक्षा क्षेत्र में हुए बदलावों को लेकर जानकारी देंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को बयान जारी कर बताया, प्रधानमंत्री वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह उच्च शिक्षा में छात्रों को मल्टीपल एंट्री और एग्जिट सिस्टम का विकल्प प्रदान करने वाले ‘एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट’ की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही वह क्षेत्रीय भाषाओं में इंजीनियंरिंग के पहले साल के कार्यक्रमों और उच्च शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए दिशानिर्देशों को भी जारी करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन