{"_id":"571372084f1c1bf91c10fbd1","slug":"pm-narendra-modi-address-rally-in-nadia-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर संस्थाएं टूट जाएंगी तो देश नहीं चल पाएगा: पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अगर संस्थाएं टूट जाएंगी तो देश नहीं चल पाएगा: पीएम मोदी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 17 Apr 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नादिया में एक रैली को संबोधित किया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नादिया में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 'जिस धरती पर उत्तम कवियों के विचार सुनने को मिलते थे। आज वो धरती बम बनाने की फैक्टरी बन गई है। 'पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर सीधा वार करते हुए कहा कि पांच साल यहां के लोगों के दुख देखे होते तो आज चुनाव आयोग को 'देख लूंगी' कहन की जरूरत न होती। मोदी ने कहा कि चुनाव तो आएंगे और जाएंगे दीदी लेकिन अगर संस्थाएं टूट जाएंगी तो देश नहीं चल पाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन में पकड़े गए टीएमसी के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरे देश ने देखा कि आप जिनको बड़ा नेता मानते हैं वो कैमरे के सामने बंगाल को बेचने का काम कर रहे हैं। ये सरकार रूपयो को लेती-देती नहीं है। ये आपके भविष्य का सौदा कर रही है।
विज्ञापन
मोदी ने इतिहास को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने सरकार का दुरूपयोग किया था। छह साल के लिए उनकी सदस्यता चली गई थी। विकास पर जोर करते हुए कहा कि अगर पूर्वी भारत का विकास नहीं किया गया तो भारत का विकास पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस और सीपीआई के गठजोड़ पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि क्या इस देश की जनता को मूर्ख समझे हो, केरल में कुश्ती करते हो और बंगाल में आकर दोस्ती कर लेते हो।