फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modKhabaron Ke Khiladi PM Modi’s austerity appeal How much will impact i appeal

Khabaron Ke Khiladi: प्रधानमंत्री की अपील का कितना होगा असर, विश्लेषकों ने बताया विपक्ष के सवाल कितने जायज

Sat, 16 May 2026 09:09 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Sat, 16 May 2026 09:09 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा और ईंधन बचत की अपील को देशभर में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री और नेता इस अपील का समर्थन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है। आइए जानते हैं इस मामले पर विश्लेषकों राय....

विज्ञापन
pm modKhabaron Ke Khiladi PM Modi’s austerity appeal How much will impact i appeal
खबरों के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से की गई अपील की रही। प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद सत्ता पक्ष के कई नेता पेट्रोल बचाने की मुहिम में लगते दिखे। दूसरी तरफ विपक्ष ये आरोप लगा रहा है कि ये संकट पहले से था सिर्फ उसे चुनाव की वजह से टाला गया। वहीं, इन सबके बीच पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ गए। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पीयूष पंत, राकेश शुक्ल, पूर्णिमा त्रिपाठी, अनुराग वर्मा और श्रीनिवास मौजूद रहे।
विज्ञापन




पीयूष पंत: ये संभावना दिख रही थी कि दाम बढ़ाए जाएंगे। पहले सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर इसे बैलेस करने की कोशिश की। इन सबके बीच गैस के सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित होई। ये दिख रहा था, लेकिन सरकार ये नहीं चाहती थी कि चुनाव पर निगेटिव इंपैक्ट पड़े। चुनाव के बाद जिस तरह की अपील प्रधानमंत्री ने की उससे लगता है कि स्थितियां गंभीर हैं। मुझे लगता है कि अगर विपक्ष चुनाव की बात से जोड़कर अब बढ़े दामों को उठा रहा है तो इसमें बहुत गलत नहीं है। 
विज्ञापन


पूर्णिमा त्रिपाठी: संकट आज से नहीं बल्कि तीन महीने से हमारे सामने खड़ा था। जिस तरह से होर्मुज पर आवाजाही रोकी गई। अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिए, तनाव बढ़ता रहा। तब से ही सबको लग रहा था कि स्थितियां गंभीर हैं। प्रधानमंत्री की अपील तो दुरुस्त आई है, लेकिन मुझे लगता है कि ये देर से आई है। शायद मार्च से ही हमें इस तरह की तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश शुक्ल: समाज को कैसे कंट्रोल करना है उसके हिसाब से नीतियां बन रही हैं. 1970 के दशक से स्थितियां शुरू हुईं और समय के साथ ये बढ़ती गई हैं। दुनियाभर के 15 देश एख दूसरे के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं। संकट है ये तो आम आदमी को भी दिख रहा था। जहां पैकिंग की पन्नी भी विदेश से आनी है वहां इनका असर तो पड़ना ही थीे। सियसी दल राजनीतिक लाभ के लिए समाज को किनारे कर देते हैं। 1960 के दशक से हम डॉलर को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। तब से अलग-अलग कदम उठाए गए हैं। 

अनुराग वर्मा: प्रधानमंत्री ने अपील की है आदेश नहीं जारी किया गया है। जो अपील की गई हैं उनमें कोई बुराई नहीं है। प्रधानमंत्री ने जो अपील की है उसमें कुछ नया नहीं है। एक समय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश के लोगों से हफ्ते में एक दिन व्रत रहने की अपील की थी। तब भी देश ने इसे अपनाया था। प्रधानमंत्री ने जो अपील की है उनकी अपील 


श्रीनिवास: सच्चाई ये है कि पेट्रोल डीजल की कीमतें अपने अधिकतम स्तर पर थीं तब ये कीमतें बढ़ने चाहिए थें। हमारे यहां कीमतें तब बढ़ाई गईं जब कीमते अप्रैल के मुकाबले कम हो गई हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान में आज कीमतें पांच रुपये घटाई गईं हैं। ये पूरी तरह से एक भूराजनैतिक राजनीत का खेल भी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed