फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi wrote a letter to jurists and writers, said- global peace is necessary for a bright future

PM Modi: पीएम मोदी ने न्यायविदों और लेखकों को लिखा पत्र, कहा- उज्ज्वल भविष्य के लिए वैश्विक शांति आवश्यक

Sun, 06 Oct 2024 04:33 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 06 Oct 2024 04:33 PM IST
सार

सम्मेलन के आयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता  और अंतरराष्ट्रीय न्यायविद परिषद और अंतरराष्ट्रीय लेखक आयोग के अध्यक्ष आदिश सी अग्रवाल को लिखे पत्र में पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक शांति उज्ज्वल भविष्य के लिए मौलिक है। उन्होंने लिखा कि हमारे साझा प्रयास एकता पर निर्भर करते हैं।

विज्ञापन
PM Modi wrote a letter to jurists and writers, said- global peace is necessary for a bright future
पीएम मोदी। - फोटो : एक्स/@BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ और 10 अक्तूबर को लंदन में होने वाले न्यायविदों और लेखकों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर आयोजकों को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि वैश्विक शांति उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने लिखा कि हमारे सामूहिक प्रयासों की सफलता राष्ट्र और समुदायों के बीच एकता और सहयोग पर निर्भर करती है।

विज्ञापन


सम्मेलन के आयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता  और अंतरराष्ट्रीय न्यायविद परिषद और अंतरराष्ट्रीय लेखक आयोग के अध्यक्ष आदिश सी अग्रवाल को लिखे पत्र में पीएम मोदी ने लिखा कि वैश्विक शांति उज्ज्वल भविष्य के लिए मौलिक है। उन्होंने लिखा कि हमारे साझा प्रयास एकता पर निर्भर करते हैं। उन्होंने भगवान बुद्ध और महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर शांति के लिए भारत की ऐतिहासिक प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। पीएम ने लिखा कि मुख्य न्यायाधीश, मंत्री, संसद सदस्यों, बार नेताओं, लेखकों, संपादकों और कानून शिक्षकों की सामूहिक विशेषज्ञता वैश्विक शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने वाली नीतियों को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन




प्रधानमंत्री ने लिखा कि नए संघर्ष राष्ट्रों की सामाजिक और आर्थिक स्थिरता को खतरा पहुंचाते हैं। इन चुनौतियों का सामना केवल वैश्विक कार्रवाई और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव के माध्यम से ही प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। पीएम ने कहा कि भारत एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के दर्शन से प्रेरित और वैश्विक शांति, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य भविष्य की पीढ़ियों के लिए शांतिपूर्ण दुनिया का निर्माण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सम्मेलन में होने वाली चर्च शांति, सद्भाव और कल्याण के लिए दूरदर्शी रूपरेखा तैयार करेगी। उन्होंने प्रतिभागियों को उनके विचार-विमर्श में सफलता की कामना करते हुए वैश्विक शांति को बढ़ावा देने में उनके सामूहिक प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला। बता दें कि सम्मेलन नौ और 10 अक्तूबर को लंदन में होगा। इसमें लेखक और न्यायविद हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed