फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will visit Bengal and Assam from today, will give gifts projects worth crores

PM Modi: पीएम मोदी आज से बंगाल-असम दौरे पर, करोड़ों की देंगे सौगात; इस अहम परियोजना का करेंगे भूमि पूजन

Sat, 17 Jan 2026 04:53 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Jan 2026 04:53 AM IST
सार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से बंगाल और असम के दौरे पर जाएंगे। उनका यह दौरा पूर्वी भारत में रेल, सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग कनेक्टिविटी को नई गति देने वाला है। हजारों करोड़ की परियोजनाओं के शुभारंभ और शिलान्यास होगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट-
 

विज्ञापन
PM Modi will visit Bengal and Assam from today, will give gifts projects worth crores
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार और रविवार को पश्चिम बंगाल व असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों राज्यों में अलग-अलग कार्यक्रम में हजारों करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम कल नागांव में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करेंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी शनिवार को दोपहर करीब 1.45 बजे मालदा में एक सार्वजनिक समारोह में 3,250 करोड़ से अधिक की लागत वाली कई रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें हैं न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली अमृत भारत, अलीपुरद्वार-एसएमवीटी बंगलूरू अमृत भारत और अलीपुरद्वार-मुंबई (पनवेल) अमृत भारत एक्सप्रेस। पीएम शाम 6 बजे, गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में होने वाले पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम बागुरुम्बा में हिस्सा लेंगे। यह बोडो समुदाय की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने वाला कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra Election Results: ठाकरे बंधुओं का आखिरी किला भी ढहा, फडणवीस के सिर बंधा जीत का सेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम रविवार को असम के नागांव जिले के कालियाबोर में 6,950 करोड़ से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करेंगे और दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। 86 किमी लंबी यह एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना पर्यावरण के प्रति जागरूक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना है। इसमें काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरने वाला 35 किमी लंबा एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर, 21 किमी का बाईपास खंड शामिल है। इसी दिन पीएम सिंगूर पहुंचेंगे और वहां 830 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे।

बंगाल से कई रेल परियोजनाओं को दिखाएंगे हरी झंडी
पीएम मोदी एलएचबी कोचों से लैस दो नई ट्रेन सेवाओं राधिकापुर-एसएमवीटी बंगलूरू एक्सप्रेस और बालुरघाट-एसएमवीटी बंगलूरू एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में चार प्रमुख रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें बालुरघाट और हिली के बीच नई रेल लाइन, न्यू जलपाईगुड़ी में अगली पीढ़ी की माल ढुलाई रखरखाव सुविधाएं, सिलीगुड़ी लोको शेड का उन्नयन और जलपाईगुड़ी जिले में वंदे भारत ट्रेन रखरखाव सुविधाओं का आधुनिकीकरण शामिल है। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों - गुवाहाटी (कामाख्या)-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। ये नई रेल सेवाएं पूर्वोत्तर और उत्तरी भारत के बीच रेल संपर्क को मजबूत करेंगी, जिससे लोगों के लिए सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक यात्रा संभव हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed