{"_id":"5941c89b4f1c1b6c088b4823","slug":"pm-modi-will-talk-to-rss-organizations-man-ki-baat","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ के संगठनों से मन की बात करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संघ के संगठनों से मन की बात करेंगे पीएम मोदी
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Jun 2017 05:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघ के अनुषांगिक संगठनों से भी मन की बात करेंगे। उनकी योजना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इन संगठनों केप्रतिनिधियों से रात्रिभोज पर मिलने की है। इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय ने सेवा भारती, भारतीय किसान संघ, विद्या भारतीय, भारतीय मजदूर संघ समेत 28 संगठनों की सूची तैयार की है।
विज्ञापन
यह पहला अवसर होगा जब प्रधानमंत्री मोदी इतनी बड़ी संख्या में संघ के अनषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से आमने सामने बात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री प्रतिनिधियों से सरकार का फीडबैक लेने केअलावा उनसे सुझाव भी मांगेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सरकार-भाजपा और संघ में समन्वय को ले कर हर साल बैठक होती है। मगर यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों सीधे मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री सरकार की उपलब्धियां और आगे की कार्ययोजना की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
इसके बाद विभिन्न संगठनों से सरकार के कामकाज का फीडबैक और सुझाव लिया जाएगा। चूंकि हाल में देश के कई राज्यों में किसान आंदेलन हुए हैं और सरकार के नए श्रम कानून सहित कुछ नीतियों से संघ से जुड़े कई संगठन खुश नहीं है।
ऐसे में इन संगठनों के प्रतिनिधि प्रधानमंत्री को अपनी आपत्तियों की जानकारी दे सकते हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान संगठनों से किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का अनुरोध कर सकते हैं। चूंकि इस दौरान राष्ट्रपति चुनाव पर गहमागहमी शुरू हुई है। ऐसे में इस चुनाव पर भी चर्चा की संभावना है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस तरह के कार्यक्रम तय करने का निर्देश दिया था। उनके निर्देश के बाद 21 जून को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। प्रधानमंत्री इसी दिन लखनऊ से दोपहर बाद वापस लौटेंगे। कार्यक्रम पर उनकी सहमति के बाद अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को निमंत्रण भेजा जाएगा।
उधर कुछ संगठनों के मुताबिक प्रधानमंत्री की ओर से बीते हफ्ते इस तरह केकार्यक्रम की सूचना दी गई थी। हालांकि तब जल्द मुलाकात का जिक्र तो किया गया था मगर तारीख पर चर्चा नहीं हुई थी।