फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will start the second phase of Sansad Khel Mahakumbh today

Sansad Khel Mahakumbh: सांसद खेल महाकुंभ का दूसरा चरण आज शुरू करेंगे पीएम मोदी, इन खेलों का होगा आयोजन

Wed, 18 Jan 2023 06:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 18 Jan 2023 06:27 AM IST
सार

खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का 18 से 28 जनवरी तक होगा। इसमें कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
PM Modi will start the second phase of Sansad Khel Mahakumbh today
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दोपहर एक बजे बस्ती जिले में आयोजित होने वाले सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करेंगे। इस खेल महाकुंभ का आयोजन बस्ती से लोकसभा सांसद हरीश द्विवेदी बीते दो साल से कर रहे हैं।

विज्ञापन


खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का 18 से 28 जनवरी तक होगा। इसमें कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि जैसे इनडोर और आउटडोर खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इनके अलावा निबंध लेखन, पेंटिंग की प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस दौरान रंगोली बनाने भी आयोजन होगा। इसका उद्देश्य युवाओं को खेल प्रतिभा के प्रदर्शन का मंच प्रदान करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी का महाराष्ट्र और कर्नाटक का दौरा कल, देंगे करोड़ों की सौगात
सत्ता परिवर्तन के बाद महाराष्ट्र ने विकास की नई रफ्तार पकड़ ली है। भाजपा गठबंधन सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार 19 जनवरी को मुंबई और कर्नाटक के दौरे पर होंगे। प्रधानमंत्री मोदी करीब 12,600 करोड़ की दो मेट्रो लाइन सहित 38,800 करोड़ रुपये की परियोजना मुंबईकरों को सौपेंगे। वहीं, कर्नाटक को 10,800 करोड़ की सौगात देंगे। 


पीएम बृहस्पतिवार को मुंबई में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसमें मुंबई की 400 सड़कों के कंक्रीटीकरण की योजना भी शामिल है। मुंबई मेट्रो लाइन-2 के उद्घाटन के साथ दिल्ली के मुहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर 50 से अधिक बालासाहेब ठाकरे दवाखाने भी शुरू करेंगे। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अशीष शेलार का कहना है, दौरे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने एक संवाद रथ भी तैयार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed