{"_id":"68f937abb612ba7d540d5c60","slug":"pm-modi-will-not-attend-asean-summit-2025-modi-malaysia-visit-postponed-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ASEAN: आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे पीएम मोदी, टला मलयेशिया दौरा; विदेश मंत्री करेंगे प्रतिनिधित्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ASEAN: आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे पीएम मोदी, टला मलयेशिया दौरा; विदेश मंत्री करेंगे प्रतिनिधित्व
Thu, 23 Oct 2025 01:30 AM IST
लव गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: लव गौर
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:30 AM IST
सार
ASEAN Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बार मलयेशिया में होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने की संभावना बहुत कम है। सूत्रों के अनुसार कार्यक्रमों की व्यस्तता के चलते प्रधानमंत्री का दौरा रद्द किया गया है। अब भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन बैठकों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयेशिया में 26 अक्टूबर से शुरू होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जाने की संभावना पर संशय बरकरार है। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से शुरू हो रहे आसियान शिखर सम्मेलन से संबंधित बैठकों में भाग लेने नहीं लेंगे। पीएम मोदी का मलयेशिया दौरा टल गया है। ऐसा माना जा रहा है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
26 से 28 अक्टूबर तक आसियान समिट
मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में 26 से 28 अक्टूबर तक आसियान देशों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। हालांकि, भारत की ओर से आधिकारिक स्तर पर अभी तक भागीदारी के स्तर की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
सूत्रों के मुताबिक भारत ने मलयेशिया सरकार को पहले ही सूचित कर दिया है कि एस. जयशंकर इस सम्मेलन में शामिल होंगे। हालांकि, यह संभावना बनी हुई है कि प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल माध्यम से आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे ट्रंप
पिछले कुछ वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी स्वयं आसियान-भारत और ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलनों में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते रहे हैं। इस बार मलयेशिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई संवाद साझेदार देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है। ट्रंप 26 अक्टूबर को दो दिवसीय यात्रा पर कुआलालंपुर पहुंचेंगे।
बता दें कि आसियान-भारत संवाद संबंध 1992 में क्षेत्रीय साझेदारी की स्थापना के साथ शुरू हुए। यह दिसंबर 1995 में पूर्ण संवाद साझेदारी और 2002 में शिखर सम्मेलन स्तर की साझेदारी में परिवर्तित हो गया। 2012 में इन संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया। वर्तमान में आसियान के 10 सदस्य देश हैं , जिनमें इंडोनेशिया, मलयेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया।
पीएम मोदी की कंबोडिया यात्रा भी टली
भारत और आसियान के बीच पिछले कुछ वर्षों में रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं। दोनों पक्ष व्यापार, निवेश, सुरक्षा और रक्षा सहयोग जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक शुरुआती योजना के तहत प्रधानमंत्री मोदी की कंबोडिया यात्रा भी प्रस्तावित थी, लेकिन मलयेशिया यात्रा रद्द होने के बाद अब वह दौरा भी स्थगित कर दिया गया है।