{"_id":"5feb97c98ebc3e3e8205da6d","slug":"pm-modi-will-lay-the-foundation-of-the-lighthouse-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबके लिए घर अभियान के तहत एक जनवरी को यूपी समेत छह राज्यों में नींव रखेंगे पीएम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबके लिए घर अभियान के तहत एक जनवरी को यूपी समेत छह राज्यों में नींव रखेंगे पीएम
Wed, 30 Dec 2020 02:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 30 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल के पहले दिन उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों में लाइटहाउस परियोजना की नींव रखेंगे। केंद्रीय आवासीय व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, एक जनवरी को पीएम उत्तर प्रदेश, झारखंड, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में इस परियोजना की नींव रखेंगे।
विज्ञापन
पुरी ने मंगलवार को ट्वीट में कहा, पीएम का सबके लिए घर दृष्टिकोण उस समय एक नई गति पकड़ेगा, जब वे लाइटहाउस परियोजना की नींव का पत्थर एक जनवरी को रखेंगे। जीएचटीसी-भारत पहल के हिस्से के तौर पर बनने वाली लाइटहाउस परियोजना अत्याधुनिक निर्माण प्रौद्योगिकियों की भी शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
मंत्री के मुताबिक, इस मौके पर पीएमएवाई (शहरी) और एएसएचए-इंडिया अवॉर्ड्स विजेताओं की भी घोषणा की जाएगी।