{"_id":"60c9c76b73705e301f567bbd","slug":"pm-modi-will-launch-customized-crash-course-programme-for-covid-19-frontline-workers-on-june-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए पीएम मोदी की सौगात, 18 जून को लॉन्च करेंगे कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए पीएम मोदी की सौगात, 18 जून को लॉन्च करेंगे कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स
Wed, 16 Jun 2021 03:12 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 16 Jun 2021 03:12 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को कोविड-19 योद्धाओं के लिए एक कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स की शुरुआत करेंगे। इसके लिए 26 राज्यों में 111 केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना योद्धाओं के लिए एक नई सौगात लेकर आने वाले हैं। 18 जून यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स की शुरुआत करने जा रहे हैं। कोरोना काल की वजह से ये ये कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि इसके तहत 26 राज्यों में 111 केंद्र खोले जाएंगे। देशभर के एक लाख कोविड योद्धाओं की प्रतिभा और कौशल को और बढ़ाया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी देश को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री भी मौजूद होंगे।
विज्ञापन
PM Modi will launch ‘Customized Crash Course' programme for Covid 19 Frontline workers’ on June 18 at 11 am via video conferencing. With 111 training centres across 26 states, the programme aims to skill and upskill over one lakh Covid warriors across the country: PMO
— ANI (@ANI) June 16, 2021
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के तहत कोरोना योद्धाओं को छह कस्टमाइज्ड जॉब के लिए तैयार किया जाएगा। इसमें होम केयर सपोर्ट, बेसिक केयर सपोर्ट, एडवांस्ड केयर सपोर्ट, इमरजेंसी केयर सपोर्ट, सैंपल कलेक्शन सपोर्ट और मे़डिकल इक्विपमेंट सपोर्ट शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत इस कार्यक्रम को तैयार किया गया है। स्वास्थ्य महकमे में लोगों की संख्या को बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम के तहत लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।