फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will launch Customized Crash Course programme for Covid 19 Frontline workers on June 18

कोरोना: फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए पीएम मोदी की सौगात, 18 जून को लॉन्च करेंगे कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स

Wed, 16 Jun 2021 03:12 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 16 Jun 2021 03:12 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को कोविड-19 योद्धाओं के लिए एक कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स की शुरुआत करेंगे। इसके लिए 26 राज्यों में 111 केंद्र खोले जाएंगे।

विज्ञापन
PM Modi will launch Customized Crash Course programme for Covid 19 Frontline workers on June 18
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना योद्धाओं के लिए एक नई सौगात लेकर आने वाले हैं। 18 जून यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स की शुरुआत करने जा रहे हैं। कोरोना काल की वजह से ये ये कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि इसके तहत 26 राज्यों में 111 केंद्र खोले जाएंगे। देशभर के एक लाख कोविड योद्धाओं की प्रतिभा और कौशल को और बढ़ाया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी देश को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री भी मौजूद होंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के तहत कोरोना योद्धाओं को छह कस्टमाइज्ड जॉब के लिए तैयार किया जाएगा। इसमें होम केयर सपोर्ट, बेसिक केयर सपोर्ट, एडवांस्ड केयर सपोर्ट, इमरजेंसी केयर सपोर्ट, सैंपल कलेक्शन सपोर्ट और मे़डिकल इक्विपमेंट सपोर्ट शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत इस कार्यक्रम को तैयार किया गया है। स्वास्थ्य महकमे में लोगों की संख्या को बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम के तहत लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed