फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will go to China twice in a month will really improve relations with china

डेढ़ महीने में दो बार चीन जाएंगे पीएम मोदी, क्या वाकई सुधरेंगे रिश्ते

Mon, 23 Apr 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Apr 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
PM Modi will go to China twice in a month will really improve relations with china
दोकलम विवाद के बीच भारत और चीन एकबार फिर शांति की ओर कदम बढ़ाने की पहल करेगा। वहीं लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद के बाद भारत और चीन संबंधों में आए ठहराव को दूर करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इसी क्रम में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  इसी हफ्ते  चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग से 27-28 अप्रैल को मिलेंगे। सेंट्रल चीन के वुहान शहर में दोनों राष्ट्र प्रमुखों की मुलाकात होगी। दोकलम में भारत और चीन की सेनाओं के बीच लगातार चले आ रहे विवाद के बीच दोनों राष्ट्राध्यक्षों की यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। 
विज्ञापन

जिनपिंग के न्योते पर ही मोदी दोकलम विवाद के बाद पहली बार चीन पहुंचेंगे। इस दो दिवसीय दौरे की घोषणा रविवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने की। 
विज्ञापन


साझा हित हमारे मतभेदों से ज्यादा अहम 

मोदी की इस यात्रा को राजनीतिक जानकार संशय की निगाह से देख रहे हैं उनका कहना है कि पीएम मोदी की इस दो दिवसीय यात्रा के कई मायने निकाले जा सकते हैं।  विशेषज्ञों  का यह भी मानना है कि क्या वाकई पीएम मोदी के जाने से भारत और चीन के रिश्ते सुधरेंगे। बता दें कि इस यात्रा के डेढ़ महीने बाद जून महीने में एकबार फिर चीन जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की विदेश यात्राओं की सूचि कई महीने पहले बना ली जाती हैं लेकिन पीएम की इस यात्रा का अचानक बनाया जाना और उसकी घोषणा भी अचानक किया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। 

बता दें कि पीएम की इस गुपचुप यात्रा का चीन के विदेश मंत्री वांग और सुषमा स्वराज ने चीन की यात्रा में घोषणा की और साझा बयान में कहा कि सेंट्रल चीन के वुहान शहर में 27 और 28 अप्रैल को होने वाली इस अनौपचारिक शिखर वार्ता में शीर्ष नेता भारत-चीन संबंधों से जुड़े तमाम द्विपक्षीय मुद्दों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। 
वांग ने कहा, भारत और चीन सहयोग में ‘प्राकृतिक साथी’ हैं। हमारे साझा हित हमारे मतभेदों से ज्यादा अहम हैं। हम कोशिश करेंगे कि ये मुलाकात भारत-चीन संबंधों के इतिहास में नया मील का पत्थर बने। 
 

चीन मोदी के इस दौरे को काफी अहम मान रहा

PM Modi will go to China twice in a month will really improve relations with china
बता दें कि चीन मोदी के इस दौरे को काफी अहम मान रहा है, यह इससे भी पता चलता है कि ये पहला मौका होगा, जब राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्विपक्षीय वार्ता के लिए किसी विदेशी नेता से बीजिंग से इतर अपने देश में कहीं और मिलेंगे। आमतौर पर चीन बहुपक्षीय सम्मेलन ही बीजिंग से बाहर आयोजित करता है।

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे के करीब डेढ़ महीने बाद एकबार फिर शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन में शामिल होने 9 व 10 जून को चीन के कियांगडो शहर जाएंगे। उस दौरे में भी दोनों शीर्ष नेताओं की मुलाकात होगी। हालिया सालों में ये पहला मौका होगा, जब प्रधानमंत्री  इतनी जल्दी चीन के दो दौरे करेगा। पीएम के इस दौरे को दोनों देशों के दीर्घकालिक हितों के लिए अहम बताते हुए सुषमा ने बताया कि दोनों नेता एक-दूसरे को विकास से जुड़ी अपनी प्राथमिकताओं से भी अवगत कराएंगे। साथ ही विवाद और मतभेदों के कारण कमजोर हो गई द्विपक्षीय साझेदारियों को भी नए सिरे से मजबूती देंगे।

क्यों खास होगा ये दौरा

चार साल में चौथी बार प्रधानमंत्री मोदी जा रहे हैं चीन
दोकलम विवाद के 10 महीने बाद पहली बार होगा दौरा
दिसंबर के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ी है शीर्ष स्तर पर वार्ता
दोनों देश लगातार मान रहे हैं साझा हितों पर सहयोग की बात
चीन वन बेल्ट, वन रोड (ओबीओआर) प्रोजेक्ट के लिए चाहता है भारत का साथ
भारत की तरफ से ओबीओआर के सहायक प्रोजेक्ट को पाक अधिकृत कश्मीर से गुजारने पर है आपत्ति
भारत-चीन के बीच अस्पष्ट सीमा के चलते होने वाले विवादों का निपटारा आवश्यक
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की राह में चीन है बाधा
पाकिस्तान को लेकर भारत के विरोध जताने पर भी चीन आता रहा है आड़े

एक फोन कॉल से हुई शुरुआत

भारत और चीन के शीर्ष नेताओं के बीच संबंधों को नए सिरे से सुधारने की पहल इस साल तब शुरू हुई, जब प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी जिनपिंग को फोन कर बधाई दी। मोदी के चीन दौरे की घोषणा करते हुए चीनी विदेशमंत्री ने कहा, चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस के समापन की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपित जिनपिंग ने प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से बेहद अहम फोन कॉल रिसीव की। उन्होंने आगे कहा कि इस फोन कॉल ने दोनों देशों के बीच वार्ता की प्रक्रिया को सकारात्मक गति देने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed