चुनाव 2022 : दस दिन में चार बार यूपी को मथेंगे पीएम मोदी, पिछले दो महीने में छह बार कर चुके हैं दौरा
पिछले दो माह में करीब आधा दर्जन जिलों में उन्होंने हजारों करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दस दिनों में चार बार यूपी के दौरे पर रहेंगे। यहां विकास योजनाओं की सौगात देने के साथ ही वह जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। उनके दौरे यूपी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के प्रचार अभियान का रोडमैप तैयार कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि उनके उठाए मुद्दों और विपक्षियों पर किए जा रहे सियासी हमलों को नजीर बनाकर ही भाजपा चुनाव अभियान में उतरेगी।
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, प्रधानमंत्री के दौरे यूपी में तेजी से बढ़े हैं। पिछले दो माह में करीब आधा दर्जन जिलों में उन्होंने हजारों करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास किया है, वहीं जनसभाओं में भाजपा क्यों? और विपक्षी क्यों नहीं, का गणित जनता के मन में बिठाने की कोशिश की है।
अब 18 से 28 दिसंबर के बीच उनके यूपी के चार दौरे और होने जा रहे हैं। अपने दौरों में वह न सिर्फ सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं बल्कि पूर्व की सरकारों पर भी हमलावर हैं। इसके अलावा दिग्गज भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर उनसे फीडबैक लेने के साथ ही आगामी नसीहतें भी दी हैं।
कहां कब जाएंगे पीएम
- 18 दिसंबर-शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे
- 21 दिसंबर-प्रयागराज में दो लाख महिला कर्मचारियों को संबोधित करेंगे
- 23 दिसंबर को फिर वाराणसी पहुंचेंगे और कुछ विकास योजनाओं की सौगात देंगे
- 28 दिसंबर को कानपुर में मेट्रो का लोकार्पण करेंगे
आठ सप्ताह में छह बार यूपी की जनता के बीच
- 20 अक्तूबर-कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण
- 25 अक्तूबर-सिद्धार्थनगर में नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन
- 16 नवंबर- सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
- 19 नवंबर- झांसी में डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन
- 07 दिसंबर- गोरखपुर में खाद कारखाना और एम्स का उद्घाटन
- 11 दिसंबर- वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण