फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will be visiting Uttar pradesh four times in the next ten days

चुनाव 2022 : दस दिन में चार बार यूपी को मथेंगे पीएम मोदी, पिछले दो महीने में छह बार कर चुके हैं दौरा

Sat, 18 Dec 2021 06:16 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 18 Dec 2021 06:16 AM IST
सार

पिछले दो माह में करीब आधा दर्जन जिलों में उन्होंने हजारों करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास किया है।

विज्ञापन
PM Modi will be visiting Uttar pradesh four times in the next ten days
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दस दिनों में चार बार यूपी के दौरे पर रहेंगे। यहां विकास योजनाओं की सौगात देने के साथ ही वह जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। उनके दौरे यूपी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के प्रचार अभियान का रोडमैप तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि उनके उठाए मुद्दों और विपक्षियों पर किए जा रहे सियासी हमलों को नजीर बनाकर ही भाजपा चुनाव अभियान में उतरेगी।

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, प्रधानमंत्री के दौरे यूपी में तेजी से बढ़े हैं। पिछले दो माह में करीब आधा दर्जन जिलों में उन्होंने हजारों करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास किया है, वहीं जनसभाओं में भाजपा क्यों? और विपक्षी क्यों नहीं, का गणित जनता के मन में बिठाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


अब 18 से 28 दिसंबर के बीच उनके यूपी के चार दौरे और होने जा रहे हैं। अपने दौरों में वह न सिर्फ सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं बल्कि पूर्व की सरकारों पर भी हमलावर हैं। इसके अलावा दिग्गज भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर उनसे फीडबैक लेने के साथ ही आगामी नसीहतें भी दी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कब जाएंगे पीएम

  • 18 दिसंबर-शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे
  • 21 दिसंबर-प्रयागराज में दो लाख महिला कर्मचारियों को संबोधित करेंगे
  • 23 दिसंबर को फिर वाराणसी पहुंचेंगे और कुछ विकास योजनाओं की सौगात देंगे
  • 28 दिसंबर को कानपुर में मेट्रो का लोकार्पण करेंगे


आठ सप्ताह में छह बार यूपी की जनता के बीच

  • 20 अक्तूबर-कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण
  • 25 अक्तूबर-सिद्धार्थनगर में नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन
  • 16 नवंबर- सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
  • 19 नवंबर- झांसी में डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन
  • 07 दिसंबर- गोरखपुर में खाद कारखाना और एम्स का उद्घाटन
  • 11 दिसंबर- वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed