{"_id":"637ea79b1db9202ee021796e","slug":"pm-modi-will-address-the-employment-fair-in-goa-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: पीएम मोदी ने रोजगार मेले को किया संबोधित, कहा-2047 तक देश और गोवा का विकास युवाओं के हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: पीएम मोदी ने रोजगार मेले को किया संबोधित, कहा-2047 तक देश और गोवा का विकास युवाओं के हाथ
Thu, 24 Nov 2022 12:21 PM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पणजी।
एजेंसी, पणजी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 24 Nov 2022 12:21 PM IST
सार
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न विभागों में पदों के लिए 1,250 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@bjp4 india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गोवा के पणजी में रोजगार मेले को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा, भाजपा शासित सभी राज्यों में एक के बाद एक रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं को केंद्र सरकार भी नौकरी दे रही है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, आज गोवा सरकार ने अहम कदम उठाया है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, आने वाले कुछ महीनों में गोवा पुलिस समेत अन्य विभागों में कई भर्तियां होने वाली हैं। इससे गोवा पुलिस और मजबूत होगी और नागरिकों, पर्यटकों की सुरक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ी सुविधा बढ़ने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा, गोवा रोजगार मेले में जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं, आपके सबसे महत्वपूर्ण 25 साल अब शुरू हो रहे हैं। 2047 तक देश और गोवा का विकास आपको सौंपा गया है।
विज्ञापन