फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi visit to Kerala will lay the foundation stone of many projects

PM Modi In kerla: कोच्चि पहुंचे पीएम मोदी, कहा- भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में केरल की बड़ी भूमिका

Thu, 01 Sep 2022 05:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 01 Sep 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
PM Modi visit to Kerala will lay the foundation stone of many projects
पीएम मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर आज केरल पहुंचें हैं। यहां कोचीन में कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपनी सरकार की योजनाओं को बताया। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प भारत को एक एक विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि इसे पूरा करने में केरल के लोगों की बड़ी भूमिका है।

विज्ञापन


उन्होंने अपने संबोधन में कहा,'आजादी का अमृतकाल भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर काम करना है और इसमें केरल के लोगों की बड़ी भूमिका है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलकर बीजेपी संकल्पों को सिद्धि में बदल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार देश के हर गरीब को पक्के मकान उपलब्ध कराने का अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केरल के गरीबों के लिए लगभग 2,00,000 पक्के मकानों को भी मंजूरी दी गई है। इसमें से 1,30,000 से अधिक घर पूरे हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच्चि मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी
गौरतलब है कि पीएम मोदी आज कोच्चि मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही, वे कोच्चि मेट्रो के पहले चरण का शुभारंभ भी करेंगे, जो एसएन जंक्शन से वडक्केकोट्टा तक बनाया गया है।  कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केएमआरएल) ने इसकी जानकारी दी। 

इसके अलावा पीएम मोदी एक और दो सितंबर को कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के जलावतरण के लिए कर्नाटक और केरल का दौरा करेंगे और मंगलूरू में लगभग 3,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 

शाम 7 बजे शुरू हो जाएगा राजस्व संचालन
कोच्चि मेट्रो रेल का प्रस्तावित फेज 2 प्रोजेक्ट कॉरिडोर जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से इन्फोपार्क, कक्कनड तक है, इस रेल खंड की लंबाई 11.2 किलोमीटर होगी, जिसमें 11 मेट्रो स्टेशन होंगे। फेज 1 एक्सटेंशन कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा सीधे शुरू किए गए कार्य का पहला खंड है। 

इसके उद्घाटन के बाद कोच्चि मेट्रो 24 स्टेशनों के साथ कम से कम 27 किमी की दूरी तय करेगी। पीएम मोदी द्वारा कोच्चि के लोगों को स्टेशन समर्पित करने के तुरंत बाद, दोनों स्टेशनों का राजस्व संचालन शाम सात बजे शुरू होगा। बता दें कि मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण के बाद पेट्टा-एसएन जंक्शन खंड के राजस्व संचालन को मंजूरी दी थी।


4.3 लाख वर्ग फुट में बना वडक्केकोट्टा स्टेशन
वडक्केकोट्टा, एसएन जंक्शन और पनमकुट्टी पुल का काम 16 अक्तूबर, 2019 को शुरू किया गया था और यह कोविड महामारी के दौरान भी जारी रहा। वडक्केकोट्टा 4.3 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र के साथ मेट्रो स्टेशनों में सबसे बड़ा है। अन्य मेट्रो स्टेशनों के विपरीत, यहां नई सुविधाओं से लैस अंदर और बाहर दोनों तरफ बड़े व्यावसायिक स्थान बनाए गए हैं। वडक्केकोट्टा स्टेशन स्वतंत्रता संग्राम में केरल की भूमिका को अपने विषय के रूप में दर्शाता है जबकि एसएन जंक्शन आयुर्वेद और इसके आधुनिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। एसएन जंक्शन और वडक्केकोट्टा स्टेशनों के राजस्व संचालन के लिए खुलने पर केएमआरएल प्रति दिन औसतन एक लाख यात्रियों के यात्रा करने की उम्मीद कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed