फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi too face Call Drop and directed telecom department to find technology solutions of it

प्रधानमंत्री मोदी भी कॉल ड्रॉप की समस्या से परेशान, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Thu, 27 Sep 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Sep 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
PM Modi too face Call Drop and directed telecom department to find technology solutions of it
नरेंद्र मोदी

रोजमर्रा की जिंदगी में हमें अक्सर कॉल ड्रॉप का सामना करना पड़ता है। लेकिन केवल हम और आप ही इस परेशानी से नहीं गुजरते बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इससे जूझते हैं। पीएम ने बताया कि नई दिल्ली एयरपोर्ट से अपने आधिकारिक आवास तक यात्रा करते समय उन्हें कॉल ड्रॉप का सामना करना पड़ा। अपने अनुभव को दूरसंचार विभाग के साथ साझा करते हुए पीएम ने इस परेशानी का तकनीकी समाधान खोजने और यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि ऑपरेटर्स उच्च स्तर वाली उपभोक्ता संतुष्टि प्रदान करें।

विज्ञापन




पीएम का बयान ऐसे समय पर आया है जब उन्होंने शीर्ष सचिवों के साथ प्रगति अभियान के अंतर्गत दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन के नेतृत्व में उन शिकायतों को साझा किया था जो उन्हें ग्राहकों से मिली थीं। इनमें कॉल ड्रॉप की समस्या भी शामिल थी। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर हमेशा कॉल ड्रॉप की समस्या रहती है, इस बात की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है। पीएम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही वह लगातार फोन करने की कोशिश करते रहते हैं और फोन नहीं लगता।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उपभोक्ताओं की परेशानी का समाधान निकालना बहुत जरूरी है। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने दूरसंचार सचिव से पूछा कि कॉल ड्रॉप होने की वजह से कितना जुर्माना और अर्थ दंड लिया गया है। सुंदरराजन ने पीएम को बताया कि तीन कॉल ड्रॉप होने पर एक रुपया वसूले जाने वाले प्रस्ताव ने ठीक तरह से काम नहीं किया जिसके बाद दूरसंचार नियामक ट्राई क्वालिटी ऑफ सर्विस मानदंड लेकर आई। जिसमें खराब नेटवर्क की वजह से बड़े अर्थ दंड लगाए जाने का प्रावधान है। जहां तक खराब नेटवर्क की वजह से मोबाइल ऑपरेटर्स से वसूले गए जुर्माने के आकंड़ों की बात है मंत्रालय उसका विवरण नहीं दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राई के नए नियमों के अनुसार हर मोबाइल टावर से जुड़े नेटवर्क की सर्विस का मिलान किया जाएगा। 2 फीसदी से ज्यादा कॉल ड्रॉप होने पर कंपनियों को 5 लाख रुपये तक का जुर्माना देना होगा। नियमों के अनुसार डेटा ड्रॉप पर ट्राई भी काम कर रहा है। वहीं पीएम ने कहा है कि दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े मसलों का समाधान लेटेस्ट तकनीक के जरिए निकाला जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ऑपरेटर्स को उच्च स्तरीय ग्राहक संतुष्टि प्रदान करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed