फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to visit UAE in Feb, address Indian diaspora at community reception titled Ahlan Modi in Abu Dhabi

Ahlan Modi: अगले महीने यूएई जाएंगे प्रधानमंत्री, 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को करेंगे संबोधित

Tue, 09 Jan 2024 01:47 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 09 Jan 2024 01:47 AM IST
सार

आयोजकों के अनुसार, इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के सुचारु आयोजन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है। पीएम के स्वागत को लेकर भारतीय समुदाय का उत्साह इसी बात से समझा जा सकता है कि कार्यक्रम की घोषणा होने के 24 घंटे के अंदर 12 हजार से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
 

विज्ञापन
PM Modi to visit UAE in Feb, address Indian diaspora at community reception titled Ahlan Modi in Abu Dhabi
PM Modi (File Photo) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान 13 फरवरी को अबू धाबी में प्रवासी भारतीयों समुदाय उनका स्वागत करेगा और पीएम इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस समारोह को अहलान मोदी (नमस्कार मोदी) नाम दिया गया है। कार्यक्रम शेख जाएद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


आयोजकों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस दौरान स्टेडियम के पूरी तरह भरे होने की उम्मीद है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के सुचारु आयोजन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है। पीएम के स्वागत को लेकर भारतीय समुदाय का उत्साह इसी बात से समझा जा सकता है कि कार्यक्रम की घोषणा होने के 24 घंटे के अंदर 12 हजार से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के एक साल बाद 2015 में पीएम मोदी ने यूएई की यात्रा की थी। तब 34 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूएई के सरकारी दौरे पर गया था। उसके बाद से फरवरी 2024 में होने वाली यात्रा पीएम मोदी की सातवीं यूएई यात्रा है। उनकी हर यात्रा से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हुए हैं और दोस्ती नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी 14 फरवरी को अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के बयान के अनुसार, पीएम मोदी ने निमंत्रण को स्वीकार कर लिया। बयान में कहा गया है कि यह भव्य उद्घाटन समारोह होगा, जिसे आने वाले समय में याद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed